Part – 16 pm ke pen se kundali jyotish :- सूर्य ग्रह के कारकत्व

सूर्य ग्रह के कारकत्व

सूर्य के अधिकार क्षेत्र में आनेवाली चीजें इस प्रकार हैं-

पिता, प्रकृति, तांबे जैसे रंग, राज्य, दार्शनिक, फायनांस, रोग प्रतिकारक शक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति, पद प्रतिष्ठा, महानता, विशालता, ईंधन, बिजली, चर्म, ऊन, सूखा अनाज, विष, गेहूँ, बीज, आदि इसके कारकत्व हैं।

निवास

खुले स्थान, पर्वत, वन, प्रमुख शहर, पूजा के स्थान, न्यायालय, पूर्व दिशा, निर्जल स्थान यहाँ इसका निवास होता हैं।

अंग

सिर, पेट, हड्डियां, हृदय, नेत्र, मस्तिष्क इन अंगों पर सूर्य का प्रभाव रहता हैं।

रोग

यह उच्च रक्तचाप, तीव्र ज्वर, उदरविकार, नेत्ररोग, पित्तरोग, क्षय रोग, पेचिश, शिरोरोग, स्नायु रोग, ज्वररोग, चर्मरोग, हिस्टीरिया, व्रण, जलन आदि रोग देता है।

प्रकृति/भाव

सूर्य उष्ण प्रकृति का क्रूर ग्रह हैं। यह दशम भाव का कारक हैं।

धातु/दिशा

इसके धातु तांबा और सोना हैं। इसकी दिशा पूर्व हैं।

रत्न/तत्व

इसका रत्न माणिक्य हैं। तत्व इसका अग्नि हैं।

लिंग/वर्ण

यह पुरुष लिंगी क्षत्रिय वर्ण का ग्रह हैं।

ऋतु

ऋतु इसका ग्रीष्म हैं जो भारत में 15 मार्च से 15 जून तक का समय होता हैं।

नोट

सूर्य शुभ स्थिति में हो तो उसके बताये गये सभी गुणों में शुभफल मिलते हैं। अशुभ हो तो किसी ना किसी प्रकार से पीड़ा होती हैं।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद

Leave a Comment

Read More