टैरो कार्ड ‘क्वीन ऑफ वँड्स
इस भाग में हम क्वीन ऑफ वँड्स कार्ड की जानकारी लेनेवाले हैं।
‘क्वीन ऑफ वँड्स’ वँड्स सूट का 13 वां कार्ड हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
अधिकार, अधिकारी, उर्जा, प्रमुख पद, उन्नति, आत्मविश्वास, समाजकार्य, वरिष्ठ महिला।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति को अधिकार मिल सकता हैं, उसे प्रमुख पद की प्राप्ति हो सकती हैं। ऊर्जा उत्पन्न हो सकती हैं। उसका आत्मविश्वास बढ़ता हैं। उसके हाथों समाजकार्य हो सकता हैं। किसी वरिष्ठ महिला या अधिकारी महिला की सहायता से उसका कार्य हो सकता हैं, उस महिला की मदद उसे मिल सकती हैं।
किसी प्रश्न का हाँ/ना; यस/नो/मेबी में उत्तर चाहिए हो तो इस कार्ड के निकलने पर हाँ में उत्तर देना चाहिए। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा।
समय :
कुछ मतभेदों के साथ कार्य होने का समय कुछ इस प्रकार हैं-
1. 21 मार्च से 20 अप्रैल।
2. 13 दिन में, 13 हफ्ते में, 13 महीने में या स्प्रिंग सीजन में कार्य हो सकता है।
3. 13 दिन में, एक हफ्ते में या स्प्रिंग सीजन में याने बसंत ऋतु में जो भारत में मार्च-अप्रैल महीनें में होता हैं, कार्य हो सकता हैं।
4. वँड्स की वजह से हफ्ते में या स्प्रिंग सीजन याने बसंत ऋतु में मार्च-अप्रैल महीनें में कार्य हो सकता हैं।
इस कार्ड की राशि : मेष, सिंह, धनु मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह सूर्य, मंगल, गुरु माने जाते हैं। इसकी ग्रह दिशा साऊथ ईस्ट, दक्षिण पूर्व, आग्नेय मानी जाती हैं। सूर्य की दिशा पूर्व हैं, मंगल की दक्षिण हैं और गुरु की दिशा ईशान्य हैं। इस कार्ड का तत्व अग्नि माना जाता हैं।
इस कार्ड का चक्र सेक्रल, स्वाधिष्ठान हैं। चक्र का एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘वं’ हैं। जिन्हें रत्न पहनना हो वें कार्नेलियन स्टोन पहन सकते हैं।
मंत्र उपाय करने के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा- प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
‘एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्
इस मंत्र के जाप से जापकर्ता के अधिकारी खुश रहेंगे।
मंत्र जाप की शुरुआत रविवार के दिन से करनी चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा संध्या काल में ही करना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर मुंह करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं ऐसा माना जाता हैं।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










