West Bengal CM Announcement: पश्चिम विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी। बीजेपी विधायक दल की बैठक और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन के बाद शुवेंदु अधिकारी पर भरोसा जताया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ एक अहम बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शुवेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया। अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस बैठक में शामिल हुए।
शनिवार सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल BJP विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं। अमित शाह ने कहा कि जिन्हें पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। शुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया
भवानीपुर सीट से शुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों हराया है। शुवेंदु अधिकारी को कुल 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट प्राप्त हुए। शुवेंदु ने नंदीग्राम सीट पर 9 हजार से ज्याादा वोटों से जीत दर्ज की है। शुवेंदु ने टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर को हराया है। शुवेंदु अधिकारी को 1,27,301 वोट मिले है। वहीं, पवित्र कर को 1,17,636 वोटों से संतोष करना पड़ा।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










