Gold Rate Today on 3rd June 2026

Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्ती ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। यही वजह है कि सोना और चांदी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं। रिद्धि सिद्धि बुलियंस के एमडी पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी अनिश्चितता ने तेल बाजार को प्रभावित किया है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ जाती है। बाजार अब अमेरिका के रोजगार संबंधी आंकड़ों और फेड की अगली चाल पर नजर बनाए हुए है।

सोने की कीमतों में गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों में नरमी देखने को मिली है। 999 प्योरिटी वाले यानी 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार शाम 5 बजे 1250 रुपये सस्ता होकर 1,55,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 1220 रुपये घटकर 1,51,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसके अलावा, 20 कैरेट सोना 1,37,980 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,25,580 रुपये और 14 कैरेट सोना 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।Gold and Silver Prices in India on 3 June 2026: Both Metals Fall as Iranian  Missile

चांदी 3300 रुपये टूटी

चांदी में गिरावट और ज्यादा रही। IBJA के अनुसार 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,65,300 रुपये प्रति किलो से घटकर 2,61,575 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 3,725 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

Tanishq में 22 कैरेट सोने का भाव

3 जून 2026 को तनिष्क में 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर और बेंगलुरु में 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 2 जून 2026 को भी इस सोने का भाव 1,43,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Leave a Comment

Read More