Tarot Card- Eight Of Cups टैरो कार्ड- एट ऑफ कप्स PM Ke Pen Se

Tarot Card- Eight Of Cups टैरो कार्ड- एट ऑफ कप्स PM Ke Pen Se

पीएम के पेन से टैरो कार्ड रिडिंग में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘एट ऑफ कप्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह कप्स सूट का आठवाँ कार्ड हैं। इस पर आठ नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

वैराग्य, गृहत्याग, सबकुछ छोड़ना त्यागना, परित्याग, निराशा, निकल जाना, छोड़ देना, पिछे छोड़ना, सत्य की खोज, सन्यास।

इस कार्ड संबंधी आपके कुछ सवाल हो या आप बेसिक और एडवांस टैरो रिडिंग सीखना चाहते हो तो हमें संपर्क करें।

ईमेल या मैसेज करके फोन पर हमसे बात करें।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

टैरो रिडिंग में जब एट ऑफ कप्स कार्ड आता हैं तब व्यक्ति बैरागी बन सकता हैं। वह सबकुछ छोड़ सकता हैं। भौतिक सुखों का परित्याग कर सकता हैं। जीवन में निराश रहता हैं। घरबार छोड़कर कही दूर जा सकता हैं। किसी विशेष चीज को छोड़ सकता हैं, या किसी का साथ छोड़ सकता हैं। जो कुछ उसने कमाया, हासिल किया सब पिछे छोड़कर कही चला जा सकता हैं। किसी नई चीज की खोज में पुराना सारा कुछ भूल सकता हैं। जो कुछ उसके पास हो वह सब त्याग सकता हैं, सन्यास ले सकता हैं।

किसी प्रश्न को लेकर यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।

कार्ड रिडिंग में एट ऑफ कप्स कार्ड निकलने पर, प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा, वह निराश होकर घरबार या कार्यक्षेत्र को छोड़कर एकांत में रह सकता हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य नहीं होगा, फिर भी घटनाओं के घटने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 19 फरवरी से 29 फरवरी।

२. 22 जुलाई से 31 जुलाई।

३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में। मई-जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।

४. आठ हफ्ते, आठ महीनें या आठ सालों में कार्य हो सकता हैं।

ध्यान रहे, समय की भविष्यवाणी आगे पीछे होती हैं। हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं, इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः समय बताते हुए, कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल, गुरु और शनि माने जाते हैं। लेकिन ध्यान रहें, शनि की राशियाँ मकर और कुंभ इस कार्ड के लिए मानी नहीं गई हैं।

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं, गुरु की दिशा-ईशान्य हैं और शनि की दिशा पश्चिम हैं।

इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र हर्ट-अनाहत हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘यं’ हैं।

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

Email:- pmsastrology01@gmail.com

If you have any questions, please email or message us.

Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads & Snapchat etc.

pm ke pen se tarot card,

pm ke pen se tarot card reading,

pm ke pen se kundali jyotish,

pm ke pen se dharmgrantho se upay,

pm ke pen se hastrekha,

pm ke pen se palmistry,

pm ke pen se Kundali jyotish short video

pm ke pen se tarot card short video

pm ke pen se birth chart short video

pm ke pen se jyotishiy sawal jawab

question & answer part by pm’s pen

pm ke pen se bate dharmgrantho ki

#tarot #tarotcard #tarotreading #टैरो #टैरोकार्ड #टैरोरीडिंग

Leave a Comment