Part – 22 pm ke pen tarot card reading कार्ड – द वर्ल्ड card – The World

टैरो कार्ड द वर्ल्ड

द वर्ल्ड कार्ड मेजर आर्काना सूट का आखरी कार्ड हैं इसपर 21 नंबर अंकित होता हैं। 0 से लेकर 21 तक मेजर आर्काना के 22 कार्ड्स होते हैं। इनके बाद अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल तत्व के 56 कार्ड्स होते हैं। इस तरह कुल मिलाकर 78 कार्ड से टैरो कार्ड की भविष्यवाणी की जाती हैं।

की वईस :

द वर्ल्ड कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

दुनियाभर की खुशियां, आजादी, प्रसन्नता, प्राप्ति, इच्छा पूर्ति, सफलता।

विस्तृत जानकारी

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-

इस कार्ड से दुनियाभर की खुशियां मिलने की उम्मीद रहती हैं। आजादी महसूस होती हैं। प्रसन्नता बनी रहती हैं। मन मुताबिक चीजों की प्राप्ति होती हैं। इच्छाओं की पूर्ति होती हैं। सफलता मिलती हैं।

यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो प्रश्नकर्ता को हाँ में जवाब देना चाहिए।

समय

प्रश्नकर्ता के काम हौने का समय बताना हो तो कुछ मतभेदों के साथ अलग-अलग समय इस प्रकार हैं।

प्रश्नकर्ता का कार्य धीमी गती से होगा पर सफलता निश्चित मिलेगी।

कार्य होने में समय लग सकता हैं पर जब होगा तब उसकी कामयाबी खत्म ना होने वाली रहेगी।

इसका सीजन रेनी हैं। ऋतु के अनुसार देखे तो वर्षा ऋतु में जातक का कार्य हो जाना चाहिए।

मेजर सूट के कार्ड्स जल्द रिजल्ट देते हैं इसलिए कम समय में हो सकने वाला काम होने ही वाला होगा।

जातक का कार्य जल्द पूरा होगा।

राशि/ग्रह/तत्व/दिशा

इस कार्ड की राशि मकर हैं। इसका ग्रह शनि और गुरु माना जाता हैं पर मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं। इसके तत्वों में भी मतभेद हैं कुछ लोग पृथ्वी मानते हैं कुछ लोग जल मानते हैं।

इस कार्ड की दिशा नॉर्थ ईस्ट, उत्तर पूर्व ईशान्य मानी जाती हैं।वैसे शनि दिशा पश्चिम और गुरु दिशा ईशान्य हैं।

रत्न/चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड के रत्न लेपिडोलाइट, क्वार्टज हैं। इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं, और चक्र का एकाक्षरी मंत्र ॐ हैं।

मंत्र/उपाय

जिन्हें मंत्र उपाय करने हो वें अपने धर्म में के अनुसार जिस देवी देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं-

1. दरिद्रतानाशक मंत्र:

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः

इस मंत्र की 11 माला सुबह शुद्ध भाव से दीप जलाकर और धूप देकर जपने से धन, सुख, शांति प्राप्त होती है। खासकर धन के अभाव को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करना चाहिए।

2. सिद्धिप्राप्ति और मोक्षदायी गायत्री मंत्र :

।। ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।।

हर समस्या हेतु यह मंत्र काम आता हैं। पर मंत्र पठन करनेवाला तन-मन से शुद्ध आचरणी होना चाहिए।

3.क्लेशनाशक मंत्र

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः ॥

इस मंत्र का नित्य जप करने से कलह और क्लेशों का अंत होकर परिवार में खुशियां वापस लौट आती हैं।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद!

1 thought on “Part – 22 pm ke pen tarot card reading कार्ड – द वर्ल्ड card – The World”

Leave a Comment

Read More