PM KE PEN SE JYOTISHIY SAWAL JAWAB कुंडली के भावों में शरीर के अवयव
एक सवाल हमारें पास आया था के कुंडली में हम शरीर के भाग कैसे जानेंगे? चलिए देखते हैं, कुंडली के हर भाव में शरीर के कौनसे भाग देखे जाते हैं।
कुंडली में शरीर के भाव जानने से किस भाव संबंधी रोग हो सकते हैं यह जाना जा सकता हैं। जो भाव पीड़ित होता हैं उस भाव से संबधीत अवयव में बीमारी या परेशानियाँ हो सकती हैं।
भाव एक से संबधित अवयव सिर, खोपड़ी, ब्रेन, चेहरा, मुख का ऊपरी भाग, बाल, शारीरिक बनावट, रंग-रूप, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, स्वभाव, सोच और स्वास्थ्य हैं।
चेहरा, मुख, दांत, मसूड़े, जीभ, दाहिनी आंख, गला, कण्ठ, आवाज, ठुड्डी, गाल, चेहरे का निचला हिस्सा और अन्न नलिका यह अवयव भाव दो से संबधित हैं।
भाव तीन से संबंधित अवयव कंधे, भुजाएं, दायाँ हाथ, कॉलर बोन, फेफड़े का ऊपरी हिस्सा, श्वास नली, दाहिना कान, तंत्रिका तंत्र याने नर्वस सिस्टम हैं।
हृदय, छाती, वक्षस्थल, फेफड़े, पसलियाँ, अन्न नलिका का ऊपरी भाग यह अवयव कुंडली के भाव चार से संबंधित हैं।
कुंडली के भाव पाँच से संबंधित अवयव पेट का ऊपरी हिस्सा, अमाशय याने स्टमक, यकृत, प्लीहा, पैंक्रियां, पित्ताशय, गर्भाशय और रीढ़ की हड्डी का मध्य भाग हैं।
पाचनतंत्र, पेट का निचला भाग, आँतें, अपेंडिक्स, गुर्दे और कमर यह अवयव कुंडली के भाव छह से संबंधित हैं।
कुंडली के भाव सात से संबंधित अवयव प्रजनन अंग, गुर्दे, गर्भाशय, अंडाशय और पेट का निचला भाग हैं।
हमारी तरफ से कुंडली ज्योतिष, हस्तरेखा, टैरो कार्ड रिडिंग और अंक ज्योतिष के क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन चलाये जाते हैं। जिन्हें ज्योतिष सीखने की इच्छा हैं वह ईमेल या मैसेज करके फोन कॉल पर बात करें।
जननेंद्रिय और गुप्तांग का ऊपरी भाग, मलाशय, गुदामार्ग, पेल्विक बोन याने कमर और कूल्हे के आसपास की हड्डियाँ, बड़ी आंत और मूत्राशय यह अवयव कुंडली के भाव आठ से संबंधित हैं।
कुंडली के भाव नौं से संबंधित अवयव जाँघे, कूल्हे, लिवर, धमनियाँ, अस्थि मज्जा हैं।
घुटने, घुटनों का जॉइंट, घुटने की कैप, हड्डियाँ, हड्डियों का जॉइंट और माँसपेशियाँ यह अवयव कुंडली के भाव दस से संबंधित हैं।
कुंडली के भाव ग्यारह से संबंधित अवयव टखने, पिंडलियाँ, रक्त परिसरण तंत्र, बायां कान और बायां हाथ हैं।
पैर के पंजे, एड़ी, रोग प्रतिकारक क्षमता और बायीं आँख यह अवयव कुंडली के भाव बारह से संबंधित हैं।
इस भाग में हमने कुंडली के बारह भावों से संबंधित शरीर के अवयवों की जानकारी ली हैं। आप किसी विषय की जानकारी चाहते हैं तो हमें ईमेल या मैसेज करें। हम उस विषय की जानकारी दे सकते हैं।
If you have any questions, please email or message us.
Email:- pmsastrology01@gmail.com
Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads & Snapchat etc.
pm ke pen se tarot card,
pm ke pen se tarot card reading,
pm ke pen se kundali jyotish,
pm ke pen se dharmgrantho se upay,
pm ke pen se hastrekha,
pm ke pen se palmistry,
pm ke pen se Kundali jyotish short video
pm ke pen se tarot card short video
pm ke pen se birth chart short video
pm ke pen se jyotishiy sawal jawab
इस भाग में इतना ही।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp









