पीएम के पेन से कुंडली ज्योतिष में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम भाव बारह में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
बारहवें भाव में मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका का जीवन आनंदी रह सकता हैं। शिक्षा एवं व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती हैं। ऐसे लोगों का भाग्योदय विदेश में या घर-परिवार से दूर रहकर हो सकता हैं। यह लोग भाई-बंधुओ के लिए अत्यधिक व्यय करनेवाले हो सकते हैं।
बारहवें भाव में मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका के दो विवाह हो सकते हैं। ऐसे लोग दुष्ट, स्वार्थी, दुर्बुध, अहंकारी, लालची, अपव्ययी, चर्मरोगी, अनिद्रा से पीड़ित हो सकते हैं। इन्हें रक्तविकार, गुप्तरोग, उपदंश, दृष्टिदोष आदि रोग हो सकते हैं। इनके धन की हानि हो सकती हैं। इनका अपने जीवनसाथी से तलाक हो सकता हैं। इनके गुप्त शत्रु बहुत हो सकते हैं। इन्हें सरकारी दंड होने की संभावना रहती हैं। जुआ, सट्टा, शेअर, लॉटरी के शौक की वजह से इन्हें धनहानि हो सकती हैं। ऐसे लोग अनैतिक, अपराधिक कार्य कर सकते हैं। बारहवें भाव में मंगल होने से कुंडली मांगलिक हो जाती हैं। ऐसे लोग कामुक हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का सुख इन्हें पूरी तरह नहीं मिल पाता। कुछ लोग व्यभिचार कर सकते हैं।
बारहवें भाव में मंगल होने से कुंडली मांगलिक हो जाती हैं। लेकिन मंगल दोष कुछ ग्रहों के योग से नष्ट हो जाता हैं। इसलिए मंगल दोष बन रहा हैं इस बात से डरना नहीं चाहिए। किसी अन्य भाग में हम मंगल दोष का अलग से अध्ययन करेंगे उस भाग में मंगल दोष को समझने में आसानी हो जायेगी।
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
अगर आप अपनी कुंडली पढ़ना नहीं जानते। और यह नहीं समझते कि कुंडली के किस भाव में कौनसा ग्रह किस राशि में बैठा हैं। तो हमें कुंडली की इमेज भेज दीजिए। हम बता देंगे के कौनसा ग्रह हैं और किस राशि में हैं। आपकी कुंडली भी आपके पास नहीं हैं, तो अपनी बर्थ डिटेल्स हमें भेज दीजिए हम आपको कुंडली बनाकर बता देंगे।
बारहवें भाव के मंगल के संदर्भ में आपके कोई सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें।
हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए नीचे लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें।
Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads & Snapchat etc.
pm ke pen se jyotish
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se tarot
pm ke pen se tarot reading
pm ke pen se hastrekha
pm ke pen se palmistry
इस भाग में इतना ही।
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp









