PM KE PEN SE TAROT CARD READING भाग 81 टैरो कार्ड- सेवन ऑफ कप्स Tarot Card- Seven Of Cups

यह कप्स सूट का सातवाँ कार्ड हैं। इस पर सात नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

दिवास्वप्न, वास्तविकता से दूर, बहुविकल्प, अच्छी बुरी चीजें एक साथ होना, चुनाव करना मुश्किल, निर्णय क्षमता पर असर, कन्फ्यूजन।

इस कार्ड संबंधी आपके कुछ सवाल हो या आप बेसिक और एडवांस टैरो रिडिंग सीखना चाहते हो तो हमें संपर्क करें।

ईमेल या मैसेज करके फोन पर हमसे बात करें।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति दिवास्वप्न देखने लगता हैं। वह वास्तविकता से दूर जाता हैं। किसी कार्य को लेकर उसके पास बहु विकल्प होते हैं जिसके चलते किसी एक कार्य का चुनाव करना उसके लिए मुश्किल हो जाता हैं। उसके किसी कार्य में अच्छी बुरी दोनों चीजें हो सकती हैं, जिसके चलते व्यक्ति की निर्णय क्षमता पर असर पड़ता हैं, वह सही निर्णय नहीं ले पाता, कन्फ्यूज रहता हैं।

हमारी तरफ से कुंडली, एस्ट्रोलॉजी, टैरो रिडिंग, न्यूमरोलॉजी, पामिस्ट्री के ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासेस, वन टू वन होम ट्यूशन लिये जाते हैं। जो लोग सेल्फ स्टडी करना चाहते हैं उनके लिए लेसन्स की पीडीएफ और स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जा सकता हैं।

किसी प्रश्न को लेकर यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर मेबी में होगा।

प्रश्नकर्ता का कार्य होगा या नहीं यह ठीक से कहा नहीं जायेगा। व्यक्ति के पास उसके कार्य को लेकर एक से अधिक ऑप्शन्स हो सकते हैं जिस कारण वह भ्रमित हो सकता हैं। अपने पास अवेलेबल ऑप्शन्स में से कौनसा चुने इस बात को वह तय नहीं कर पायेगा। जो ऑप्शन्स मौजूद होंगे उसमें कुछ अच्छे और कुछ बुरें हो सकते हैं इसलिए यह कार्ड निकलने पर जातक-जातिका को सावधान रहना भी जरुरी होता हैं। ऐसे लोग दिन में सपने देखने वाले हो सकते हैं, वास्तविकता से दूर और हैसियत से बड़े सपने साकार करने की कोशिश में इन्हें नुकसान हो सकता हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 13 नवम्बर से 22 नवम्बर।

२. 12 जुलाई से 21 जुलाई।

३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में। मई-जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।

४. सात हफ्ते, सात महीनें या सात सालों में कार्य हो सकता हैं।

समय की भविष्यवाणी आगे पीछे होती हैं यह हमें ध्यान रखना होता हैं। हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः समय बताते हुए कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल और गुरु माने जाते हैं।

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं और गुरु की दिशा-ईशान्य हैं।

इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र क्राउन-सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

मन को शांत करने हेतु निम्नलिखित मंत्रों में से कोई भी मंत्र मन ही मन बोलते रहे। इनका दिन में एक माला जाप भी कर सकते हैं।

ॐ मनः शांति नमो नमः

ॐ मनः शांति नमः

हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए यहाँ लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें।

pm ke pen se jyotish

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se tarot

pm ke pen se tarot reading

pm ke pen se hastrekha

pm ke pen se palmistry

इस भाग में इतना ही।

Leave a Comment

Read More