PM KE PEN SE JYOTISHIY SAWAL JAWAB भाव 1 में मेष राशि के सूर्य के फल फूल वीडियो

PM KE PEN SE JYOTISHIY SAWAL JAWAB भाव 1 में मेष राशि के सूर्य के फल फूल वीडियो

विद्यार्थियों और इच्छुक व्यक्तियों के सवालों के आधार पर यह भाग बनाया जा रहा हैं। हमारा यह भाग सवाल-जवाब का नाट्य  रूपांतरण होगा।

पीएम के पेन से ज्योतिषीय सवाल-जवाब में आपका स्वागत हैं। इस भाग में हम उन सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे जो हमसे पूछे जाते हैं।

प्रश्नकर्ता का सवाल यह था, कुंडली के भाव एक में मेष राशि में सूर्य हो तो उसके क्या फल मिलते हैं? आईये हम इस प्रश्न का उत्तर जान लेते हैं।

कुंडली के लग्न भाव में याने पहले भाव में जब 1 नंबर लिखा होता हैं तब वह मेष राशि होती हैं। इसका मतलब यह भी होता हैं कि यह कुंडली मेष लग्न की हैं।

कुंडली के पहले भाव में याने लग्न भाव में मेष राशि का सूर्य जातक-जातिका को अत्यधिक आत्मविश्वासी, तेजस्वी, प्रभावशाली और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाता है।

मेष राशि में सूर्य उच्च होता हैं, जिससे सूर्य का प्रभाव बहुत शक्तिशाली होता है।

जातक के भीतर बहुत आत्मविश्वास होता हैं। उसमें नेतृत्व गुण उत्तम होते हैं। ऐसे जातक-जातिका स्पष्टवादी होते है।

जातक-जातिका को सरकारी क्षेत्र, प्रशासन, राजनीति या उच्च पद पर सफलता मिल सकती हैं। उनके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

संतान संबंधी शुभ फल मिलते हैं लेकिन संतान के साथ कुछ मतभेद भी होते हैं।

लग्न में स्थित सूर्य की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ती है, जिससे वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद या उदासीनता आने की संभावना रहती हैं।

जो लोग एस्ट्रोलॉजी, पामिस्ट्री, टैरो रिडिंग, न्यूमरोलॉजी सीखना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन क्लासेस, वन टू वन होम ट्यूशन, सेल्फ स्टडी के लिए पीडीएफ की सुविधा हम दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमें संपर्क करें।

सर! फल तो आपने बता दिये हैं पर इस सूर्य के अशुभ फल के उपाय क्या किये जाये?

रोज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दे।

निम्नलिखित सूर्य मंत्र के जाप करें।

ॐ सूर्याय नमः

ॐ ह्रां ह्रीं हौं सः सूर्याय नमः

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। जो लोग खुद पढ़ने में असमर्थ हो वें इस पाठ का श्रवण करें। इस पाठ से मानसिक शक्ति और आत्मबल बढ़ सकता है।

अपने अहंकार को त्याग दे। माता-पिता, गुरुजनों और वरिष्ठों से प्रेमभाव रखें। वरिष्ठों से मतभेद होना सूर्य के प्रभाव में आता हैं। यदि आपके ऑफिस या बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बार-बार खराब होते हैं तो सूर्य के उपाय अवश्य करके देखें।

एक सवाल था सर। सूर्य के साथ अन्य ग्रहों की युति और सूर्य पर पड़नेवाली दृष्टि के भी अलग से फल मिलते होंगे। फिर उन फलों की जानकारी कैसे जाने?

हाँ! जी, सूर्य की युति किस ग्रह के साथ हैं? उसपर किस ग्रह की दृष्टि हैं? इस आधार पर कुछ फल अलग जरूर होंगे।

क्या हम युति और दृष्टि के बारें में अभी कुछ जान सकते हैं?

हमारे रीडर्स और वीवर्स को उनके कुंडली के अनुसार सवाल पूछने दीजिए। फिर उनके प्रश्न के अनुसार हम सब्जेक्ट्स ले लेंगे तो पढ़ने और देखने वालों के लिए, विषय को सीखने और समझने में आसानी होगी।

ठीक हैं सर, इस भाग में हम यहीं रुक जाते हैं। हमारे रीडर्स और वीवर्स से अनुरोध हैं। आपके कुछ सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करके फोनकॉल पर बात करें।

हमारें कंटेट को यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स, स्नैपचैट, ब्लॉग्स और न्यूज पर सर्च करने के लिए निम्नलिखित कीवर्ड्स इस्तेमाल करें।

pm ke pen se tarot card,

pm ke pen se tarot card reading,

pm ke pen se kundali jyotish,

pm ke pen se dharmgrantho se upay,

pm ke pen se hastrekha,

pm ke pen se palmistry,

pm ke pen se Kundali jyotish short video

pm ke pen se tarot card short video

pm ke pen se birth chart short video

इस भाग में इतना हीं।

Leave a Comment

Read More