Part – 22 pm ke pen se bate brahma puran ki महाभारत के कुछ पात्रों की जन्मकथा

महाभारत के कुछ पात्रों की जन्मकथा 

ब्रह्मपुराण में लोमहर्षनजी ने आगे बाल्हिक वंश का वर्णन शुरु किया।
बाह्निक के पुत्र महायशस्वी सोमदत्त थे।
सोमदत्त से भूरि, भूरिश्रवा और शल- ये तीन पुत्र हुए।
देवापि देवताओं के उपाध्याय और मुनि हुए।
शान्तनु कौरव वंश का भार वहन करनेवाले राजा हुए।
शान्तनुने गङ्गा के गर्भ से देवव्रत नामक पुत्र उत्पन्न किया। देवव्रत ही भीष्म नाम से विख्यात पाण्डवों के पितामह थे।  तत्पश्चात शान्तनु की काली नामवाली पत्नीने विचित्रवीर्य नामक पुत्र उत्पन्न किया, जो पिता का प्यारा तथा धर्मात्मा था।
विचित्रवीर्य की स्त्रियों से (1. अ. जा.) श्रीकृष्णद्वैपायनने धृतराष्ट्र, पाण्डु तथा विदुर को जन्म दिया।
धृतराष्ट्रने गान्धारी के गर्भ से सौ पुत्र उत्पन्न किये। उन सब में दुर्योधन ज्येष्ठ था।
पाण्डु के पुत्र अर्जुन हुए। अर्जुन से सुभद्राकुमार अभिमन्यु की उत्पत्ति हुई।
अभिमन्यु से परीक्षित और परीक्षित से जनमेजय का जन्म हुआ।
जनमेजय के काश्या नाम की पत्नी से चन्द्रापीड़ तथा सूर्यापीड़ नामक दो पुत्र हुए। उनमें सूर्यापीड़ मोक्ष-धर्म के ज्ञाता थे। चन्द्रापीड़ के महान धनुर्धर सौ पुत्र थे। ये सब इस पृथ्वीपर जनमेजय क्षत्रिय के नाम से प्रसिद्ध हुए।
उन सौ पुत्रों में सबसे बड़ा सत्यकर्ण था, जो हस्तिनापुर में रहा करता था। महाबाहु सत्यकर्ण प्रचुर दक्षिणा देनेवाले थे। सत्यकर्ण के पुत्र प्रतापी श्वेतकर्ण हुए।
अधिक जानकारी
श्रीकृष्णद्वैपायन
1. श्रीकृष्णद्वैपायन – पुराणों के अनुसार, महर्षि वेदव्यास जी का जन्म एक द्वीप के अन्दर हुआ था और उनका वर्ण श्याम था, उन्हें कृष्णद्वैपायन के नाम से भी जाना जाता है। वहीं उनके पिता का नाम महर्षि पराशर और माता का नाम सत्यवती था।
इस भाग में इतना ही

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More