भाग 38 pm ke pen se kundali jyotish भाव दो में सूर्यफल

भाव दो में सूर्यफल

इस भाग में हम भाव दो के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।

सूर्य उच्च राशि अथवा मित्र राशि में हो तो ऐसा जातक धन कमाने में निपुण होता है। सर्जन और वकीलों के लिये दूसरें भाव में बलवान सूर्य शुभ होता है।

द्वितीय भाव में मेष, सिंह, धनु राशियों में सूर्य हो तो जातक कामचोर और स्वार्थी होता है। जीवन में असफल रहता है। नौकरि की अपेक्षा खुद का व्यापार पसन्द करता हैं।

सूर्य मिथुन, तुला, कुम्भ राशि में हो तो जातक कंजूस स्वभाव का होता है। धन कमाने के लिये वह नीच कृत्य कर सकता है। समाज में उसकी इज्जत कम रह सकती हैं।

सूर्य वृषभ, कन्या, मकर राशि में हो तो धन की चिन्ता रह सकती है। प्रयत्न करने पर भी उसकी दरिद्रता दूर नहीं होती।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि में सूर्य वाला जातक नौकरी करता हैं। उसे धन के साथ उच्च पद की प्राप्ती होती है। उसे जीवन के मध्य में अनेक रोग हो सकते हैं।

सूर्य शुभ होने से जातक बुद्धिमान, उच्चप्रतिष्ठित, उच्चशिक्षित होता हैं। पैतृक धन, संपन्नता, भूमि, वाहन, धार्मिकता आदि सुखों से युक्त होता हैं। शुभ सूर्य जातक के पिता का भाग्योदय करा सकता हैं।

अशुभ सूर्य जातक को पारिवारिक क्लेश, धन सम्बन्धी परेशानियाँ, उच्च शिक्षा में रुकावटें, भाग्योन्नति में बाधाएँ, वाणी में कठोरता, अशांति, विलंब विवाह, वैवाहिक समस्या, अधार्मिकता, नेत्ररोग, मुखरोग, चोट, सरकारी कार्यों में परेशानियाँ, शासकिय विवाद, खर्च की अधिकता आदि फल दे सकता हैं।

दूसरें भाव के सूर्य के उपाय इस प्रकार हैं-

1. प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दे।

2. धर्मस्थान पर अनाज, बादाम, तेल, उड़द, चने की दाल, नारियल आदि का दान करें।

3. अनाज, धान और हरी वस्तुओं को कभी भी मुफ्त ना ले।

4. किसी से दान न ले।

5. जमीन-जायदाद सम्बन्धी झगड़े से बचें।

6. शरीर कष्ट हो तो तांबे का सिक्का चलते पानी में बहाए।

7. हर महीनें विष्णु मंदिर में 9 बादाम और एक नारियल चढ़ाये।

8. माणिक्य रत्न धारण करें।

9. सूर्य यंत्र का पूजन करें या सूर्य यंत्र धारण करें।

नोट: रत्न और यंत्र उपाय करने से पहले संपूर्ण कुंडली का अध्ययन करें। ग्रह की केवल एक स्थिति से पूरी भविष्यवाणी ना करें। सभी लग्न के जातक सूर्य अर्ध्य नहीं दे सकते।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More