टैरो कार्ड – थ्री ऑफ पेंटाकल्स
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘थ्री ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
इस कार्ड पर 3 नंबर अंकित हैं। यह पेंटाकल्स सूट का तीसरा कार्ड हैं।
इस कार्ड के की वर्ड्स इस प्रकार हैं-
अच्छी शुरुआत, सहयोग, सोच-विचार, परामर्श, टीमवर्क, परिश्रम, प्रतिबद्धता, समर्पण।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति को किसी कार्य में अच्छी शुरुआत मिलती हैं। उसे परिवार का, सहकर्मियों का, मित्रों का, हिस्सेदारों का सहयोग मिलता हैं। वह औरों से सोच विचार परामर्श करके कार्य करता हैं। टीमवर्क से कार्य होता हैं। उसे परिश्रम करना पड़ता हैं। बिना परिश्रम के फल नहीं मिलता।
हाँ/ना और यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो इस कार्ड के निकलने पर मेबी में उत्तर मिलता हैं। इसे लेकर मतभेद हैं। कुछ लोग यस तो कुछ लोग नो मानते हैं। इसलिए रीडर को खुद अपने अनुभव का इस्तेमाल करके उत्तर देना हैं। इतनी बात तय हैं कि प्रश्नकर्ता का कार्य सफल होने में किसी और कि मदद लेनी ही पड़ेगी।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-
1. 31 दिसंबर से 9 जनवरी।
2. 2 दिसंबर से 11 दिसंबर में, 3 साल में, विंटर सीजन याने शीत ऋतु, सर्दी में, भारतीय ऋतु के अनुसार मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य होगा या नहीं पता चल सकता हैं।
3. सूट के अनुसार 3 पेंटाकल्स की वजह से 3 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सीजन में, शीत ऋतु, सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य होगा या नहीं यह पता चल सकता हैं।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर। मंगल बुध, शुक्र, शनि माने जाते हैं। वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं। एक अकेला मंगल ग्रह बचता हैं जिसकी कोई राशि नहीं लिखी गई। हालाँकि इससे कार्ड की भविष्यवाणी पर कोई बड़ा परिणाम नहीं होता, होगा वहीं जो भविष्यवाणी में लिखा गया हैं पर उपाय करते वक्त रीडर्स को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना पड़ता हैं।
दिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र की दिशा आग्नेय, बुध की दिशा उत्तर, शनि की दिशा-पश्चिम और मंगल की दिशा दक्षिण। यहाँ भी रीडर की अपनी सूझबूझ जरुरी हैं। किसी खोई हुई वस्तु को या किसी व्यक्ति को हम कितनी दिशा में ढूंढेंगे। पॉजिटिव कार्ड आने पर खोई वस्तु या व्यक्ति मिलेगा यह पक्का हैं। पर किस दिशा में मिलेगा यह तय करने के लिए रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
तत्व/चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र सेक्रल, स्वाधिष्ठान हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘वं’ हैं।
रत्न
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
भाग 38 तक हमने ढेर सारे उपाय बता दिए हैं, उनमें से कोई भी उपाय आर्थिक समस्याओं के लिए कर सकते हैं।
या आप राशि, ग्रह, तत्व अनुसार उपाय करें साथ ही धनलाभ व धनहानी के कोई भी उपाय करें।
किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो ईमेल या सोशल मीडिया पर हमें संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










