New CM Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब कोई भाजपा का नेता बंगाल में सीएम बनेगा। इस खुशी में कोलकाता में जमकर लड्डू आर्डर किये जा रहे हैं। खास बात यह ये भी है कि कुछ लोग अपनी मुराद पूरी होने की खुशी में 50 किलो या उससे ज्यादा वजन के लड्डू खरीद रहे हैं। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी इसमें पीछे नहीं हैं। बीजेपी के नेताओं ने भी लड्डू के हजारों डब्बे आर्डर कर दिए।
कोलकाता के सड़कों को सजाया गया
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता के सड़कों को भी सजाया गया है। सचिवालय को भी हजारों नारंगी रंग के छोटे बल्बों से सजाया गया है। इसमें साथ ही कई सरकारी ऑफिसों को इसी तरह शाम में सजाया जाएगा। लगभग 48 इमारतों को इसी तरह नारंगी रोशनी से सजाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राइटर्स बिल्डिंग में नए सीएम के जाने का कार्यक्रम तय है। राइटर्स बिल्डिंग्स को भी नया रूप दिया जा रहा है। राइटर्स बिल्डिंग और कोलकाता कलेक्ट्रेट जैसी कुछ ऐतिहासिक इमारतों को भी नया रंग दिया गया है।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










