Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: शुभेन्दु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। कोलकाता के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह जारी। सुबह 11 बजे लाखों लोगों के सामने शुभेन्दु अधिकारी सीएम पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि शुभेंन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी नेता व खड़गपुर से नवनिर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिलीप घोष लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ में रहे हैं। वहीं, बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अशोक कीर्तनिया बनगांव उत्तर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

शुभेंन्दु अधिकारी ने X पर पोस्ट किया

शुभेन्दु ने लिखा कि आज जब हम स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे हैं, तो हम अपने राष्ट्र-निर्माताओं के सपनों को साकार कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत हुआ है और विकास, शांति तथा समृद्धि के ‘डबल इंजन’ वाले युग का शुभारंभ हुआ है। ‘सोनार बांग्ला’ के युग की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है।

परेड ग्राउंड पहुंचे साधु-संत, कहा- बंगाल में आया राम राज्य

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। साधु-संतों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राम राज्य आ गया है। सभा स्थल पर पहुंचे एक साधु ने कहा कि हम भी राज्य का हिस्सा हैं। यहां काफी समय से कम्युनिस्टों और कांग्रेस का शासन रहा। टीएमसी और कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिमों की पार्टी बन चुकी है। टीएमसी की सरकार बनने पर मुस्लिम लोग आते थे। आज भाजपा की सरकार बन रही है तो साधु संत पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment

Read More