PM KE PEN SE HASTREKHAचौकोर हाथ की भविष्यवाणी

 

पीएम के पेन से हस्तरेखा में आपका स्वागत हैं।

आईये देखते हैं, जिनका हाथ चौकोर होता हैं वें लोग कैसे होते हैं।

वर्गाकार हाथ वाले व्यक्ति भौतिकतावादी एवं व्यावहारिक होते हैं। सपने देखने वाले अथवा आदर्शवादी नहीं होते।

ऐसे लोग काम की ही बातें करना पसन्द करते हैं। निरर्थक बकवास करने से बचते हैं।

ऐसे हाथ वाले लोग किसी की चापलूसी नहीं करते। यह दिखावटी प्रेम नहीं करते। स्वयं झगड़ा नहीं करते परन्तु कोई इनसे झगड़ा करे तो उसका पुरजोर प्रतिकार करते हैं। यह स्वभाव से थोड़े रुखे होते हैं। इनका गुस्सा भयंकर होता है, परन्तु दिमाग शांत हो जाने पर अथवा अपनी गलती का अहसास हो जाने पर यह लोग माँफी माँगते हैं और दूसरों को भी माँफ कर देते हैं।

ऐसे लोग प्रत्येक विषय की गहराई से जांच-पड़ताल करते हैं। अनुशासन से रहना पसंद करते हैं।

इस प्रकार के हाथ वाले व्यक्ति सिद्धांतवादी, परिश्रमी, बुद्धिमान, कार्यकुशल, दृढ़ निश्चयी, ईमानदार, विश्वासपात्र, सच्चे मित्र, पराक्रमी, स्पष्टवादी, व्यवहारकुशल, अनुशासन प्रिय और कुटुंब प्रेमी होते हैं।

आपके कोई सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें।

धन्यवाद।

Leave a Comment

Read More