नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस तैयारी के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, उससे दिल्ली पुलिस को शक है कि भारत की छवि बिगाड़ने के मकसद से इन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की हरकत की हो। शंका जताई जा रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कुछ बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने उकसाने का काम किया हो।
आधा दर्जन राज्यों में की गई छापेमारी
आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए पुलिस गिरफ्तार व फरार आरोपितों के मोबाइल के सीडीआर निकाल जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता ही पकड़े गए हैं। फरार छह अन्य को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश व केरल आदि राज्यों में छापेमारी कर रही हैंं, लेकिन अभी कोई पकड़ा नहीं गया है।
प्रदर्शन में शामिल थे 10 कार्यकर्ता

केस की विस्तृत जांच करने के लिए पुलिस एसआइटी गठित करने पर विचार कर रही है। हो सकता है जांच के लिए केस काे स्पेशल सेल अथवा क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया जाए। शनिवार को इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए पुलिस मुख्यालय में आला अधिकारियों की उच्च तस्करी बैठक हुई। केस में यूएपीए की धारा लगाई जाए या नहीं इसको लेकर भी कानूनी राय ली जा रही है। प्रदर्शन करने में 10 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का पता चला है।
हंगामे के बीच भागे प्रदर्शनकारी
शुक्रवार को प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस पार्टी द्वारा इंटरनेट मीडिया पर किए गए पोस्ट में इस बात का दावा किया गया था। मंडपम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच से भी प्रदर्शनकारियों की संख्या 10 होने ही पुष्टि हुई है। प्रदर्शन के दौरान विरोध जताने पर चार कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई व मारपीट की थी। इसके बाद समिट देखने आए लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने चार कार्यकर्ताओं को काबू कर लिया था। छह कार्यकर्ता धक्का-मुक्की व हंगामे के बीच भागने में कामयाब हो गए थे, उन सभी के माेबाइल बंद आ रहे हैं।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










