भाग 52 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड – टू ऑफ स्वोर्डस Tarot Card – Two Of Swords

भाग 52 टू ऑफ स्वोर्डस

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘टू ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह स्वोर्डस सूट का दुसरा कार्ड हैं। इसपर दो नंबर अंकित होता हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

कन्फ्यूजन, द्विधा मनस्थिति, निर्णय लेने में असमर्थता, दुविधा, असंतुलन, राह न सूझना, समझ न आना।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर कन्फ्यूजन होता हैं। व्यक्ति द्विधा मनस्थिति में होता हैं, वह निर्णय लेने में असमर्थ होता हैं। उसका कार्य या जीवन असंतुलित रहता हैं। व्यक्ति को राह नहीं सूझती, समझ नहीं आता के क्या करना चाहिए। वह दुविधा में रहता हैं।

हाँ/ना और यस/नो/मेबी

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में या मेबी में होगा।

प्रश्नकर्ता का कार्य होने में कठिनाई रहेगी। प्रश्नकर्ता किसी समस्या को लेकर दुविधा में रहेगा। वह तय नहीं कर पायेगा के निश्चित तौर पर करना क्या हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 23 सितंबर से 2 अक्टूबर।

2. दो दिन में, 22 ऑगस्ट से 31 ऑगस्ट में या ऑटम सीजन में कार्य होगा या नहीं होगा पता चलेगा।

3. दो हफ़्तों में, शरद ऋतु-ऑटम सीजन में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य हो सकता हैं।

4. सूट, स्वोर्ड्स की वजह से दो हफ्तों में या शरद ऋतु में, ऑटम सीजन में, सितंबर, अक्टूबर, मिड नवंबर में कार्य हो सकता हैं।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, बुध, शुक्र, शनि माने जाते हैं।

नोट- चंद्र की राशि कर्क होती हैं जिसे इस कार्ड के लिए नहीं माना जाता हैं।

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं। चंद्र ग्रह मानना हो तो, उसकी दिशा वायव्य हैं।

इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र थर्ड आय, अंजना हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘उं’ हैं।

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।

१. मन शांत करने के लिये।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का रुद्राक्ष माला पर 108 बार जाप करें।

२. नकारात्मकता और ऊपरी बाधाओं को दूर करने हेतु गायत्री मंत्र का जप करें।

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights