एस ऑफ स्वोर्डस
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘एस ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह स्वोर्डस सूट का पहला कार्ड हैं। इसपर एक नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
नई शुरुआत, नई पहल, नये विचार, नये कार्य, नई योजना।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर जीवन में नई शुरुआत हो सकती हैं। कुछ नई पहल हो सकती हैं। प्रश्नकर्ता के मन में नये विचार आ सकते हैं। उसके कुछ नये कार्य हो सकते हैं। नई योजनायें बन सकती हैं।
हाँ/ना और यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर यस में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। कार्य होकर प्रश्नकर्ता का जीवन बदल जायेगा, कोई नई घटना उसके जीवन में घटेगी।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. जल्द हो सकनेवाला कार्य कार्य तुरंत होगा।
२. एक हफ्ते में या एक महीनें में, कार्य उसके स्वरुप अनुसार हो सकता हैं। बड़े कार्य को एक साल का वक्त लग सकता हैं।
३. ऑटम सीजन में याने शरद ऋतू में, सितंबर, अक्टूबर, मध्य से नवंबर में कार्य हो सकता हैं।
४. सूट की वजह से एक हफ़्ते में कार्य हो सकता हैं।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस कार्ड की राशि मिथुन, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि माने जाते हैं।
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन-सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
१. नये कार्य शुरु करने के लिये गणेश पूजा, गणेश मंत्र का जाप करें।
मंत्र:
ॐ गं गणपतेय नमः
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो ईमेल या सोशल मीडिया पर हमें संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










