खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘क्वीन ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह स्वोर्डस सूट का तेरहवां कार्ड हैं। इस पर तेरह नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
अनुशासित, निष्पक्ष, स्वतंत्र, सिद्धांतवादी, वरिष्ठ स्त्री, आदरणीय स्त्री, वृद्ध स्त्री, बुद्धिमान, पेशेवर, हुक्म चलाना, सख्ती से काम निकलवाना, स्ट्रिक्ट, कड़े नियम।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति अनुशासित होता हैं या जिसके पास उसका काम होता हैं वह अनुशासित होता हैं। वह निष्पक्ष होता हैं। स्वतंत्र विचारों का होता हैं। सिद्धांतवादी होता हैं। जिनके पास काम होता हैं वह वरिष्ठ स्त्री हो सकती हैं या कोई वरिष्ठ, आदरणीय, वृद्ध स्त्री उसके काम आ सकती हैं। व्यक्ति बुद्धिमान, पेशेवर हो सकता हैं या महिला ऐसी हो सकती हैं। वह स्ट्रिक्ट होती हैं। हुक्म चलाकर सख्ती से अपना काम निकलवाती हैं या कड़े नियमों पर अपना कार्य करती हैं।
हाँ/ना-यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर मेबी में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य होगा या नहीं यह कह नहीं सकते। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य को पूरा करने के लिए प्रश्नकर्त्ता को किसी महिला की मदद मिल सकती हैं। वह महिला कोई उच्च अधिकारी, मान्यवर या घर की कोई आदरणीय महिला हो सकती हैं। वह महिला अनुशासन प्रिय हो सकती हैं जिसके चलते प्रश्नकर्ता को किसी गलत कार्य में मदद मिलना मुश्किल होगा।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 23 सितंबर से 22 अक्टूबर।
२. 13 दिनों में, 13 हफ्तों में, 13 महिनों में या 13 सालों में कार्य होगा या नहीं यह पता चल सकता हैं। कार्य के स्वरुप अनुसार समय निश्चित करना होता हैं।
३. सूट स्वोर्ड्स की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर मध्य में कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चलेगा।
नोट: कार्य होगा या नहीं यह इस समय अवधि के आसपास पता चल सकता हैं। किसी भी कार्य के स्वरुप से यह तय करना होता हैं कि उसकी समय अवधि नजदीक की बताये या दूर की।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह/दिशा
इस कार्ड की राशि मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने जाते हैं।
ग्रहदिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।
तत्व/चक्र/चक्रमंत्र/रत्न उपाय
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘ॐ’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
गायत्री मंत्र व सूर्य मंत्र के साथ सूर्य के उपाय सरकारी कार्यों में सफलता दे सकते हैं।
इस भाग में इतना ही।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se, pm ke pen se blogs, pm ke pen se videos
pm ke pen se news, pm ke pen se brahma puran, pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish, pm ke pen se dharmgrantho se upay,
upachar aur uargdarshan, dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










