Bengal Government Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में सोमवार को शुभेन्दु कैबिनेट का विस्तार हुआ। कोलकाता स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। दरअसल, इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।
किस-किस नेता ने ली शपथ
शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, गौरी शंकर घोष, तापस रॉय, मनोज कुमार उरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अजय पोद्दार, स्वपन दासगुप्ता, डॉ. शरद्वत मुखर्जी और कल्याण चक्रवर्ती शामिल हैं।
Author: Dd 24 Now
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










