भाग 68 भाव 8 में मंगल फल
पीएम के पेन से कुंडली ज्योतिष में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम भाव आठ में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
आठवें भाव में मंगल शुभ स्थिति में
मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका सुयोग्य प्रशासक हो सकते हैं। उनके दो विवाह हो सकते हैं। इन्हें सन्तान कम हो सकती हैं। ऐसे लोगों का स्वास्थ्य ठीक रह सकता हैं।
आठवें भाव में मंगल अशुभ स्थिति में
मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका के जीवनसाथी को मृत्युसम कष्ट हो सकते हैं। इनका दूसरा विवाह हो सकता हैं, लेकिन दूसरे विवाह से यह असन्तुष्ट रह सकते हैं। इनके शरीरसुख में कमी रह सकती हैं। जातक-जातिका शराबी, दुराचारी, क्रोधी, रिश्वतखोर हो सकते हैं। इनके स्वास्थ्य की हानि हो सकती हैं। इन्हें दृष्टिदोष, मूत्र संबधी रोग, वात रोग, गुदा रोग हो सकते हैं।
मंगल अपनी नीच राशि कर्क में
मंगल अपनी नीच राशि कर्क में हो तो जातक-जातिका को पित्त विकार, रक्तविकार हो सकते हैं।
आठवें भाव में अन्य राशियों में मंगल
मेष, सिंह और धनु राशि में मंगल हो तो अग्निभय हो सकता हैं।
मकर राशि में मंगल हो तो संतान अभाव हो सकता हैं।
आठवें भाव में कर्क, वृश्चिक, मीन राशि में मंगल हो तो जलभय हो सकता हैं।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि में मंगल हो तो मस्तिष्क संबंधी रोग हो सकते हैं।
मेष लग्न में मंगल अष्टमेश होने से, आठवें भाव में वृश्चिक राशि में स्वगृही होगा। इसलिए यहाँ शुभफल दे सकता हैं।
आठवें भाव के मंगल से मांगलिक दोष
आठवें भाव में मंगल होने से कुंडली मांगलिक हो जाती हैं। लेकिन मंगल दोष कुछ ग्रहों के योग से नष्ट हो जाता हैं। इसलिए मंगल दोष बन रहा हैं इस बात से डरना नहीं चाहिए। हम मंगल दोष का अलग से अध्ययन किसी अन्य भाग में करेंगे। उस भाग में मंगल दोष को समझने में आसानी होगी।
कृपया ध्यान दे
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं, फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को हर प्रकार की जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा तब रात-देर रात तक आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay,
upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










