भाग 37 pm ke pen se tarot card reading टैरो कार्ड – एस ऑफ पैंटाकल्स Tarot Card – Ace Of Pentacles

 

एस ऑफ पैंटाकल्स

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘एस ऑफ पैंटाकल्स।’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

‘एस ऑफ पेंटाकल्स’ पेंटाकल्स सूट का पहला कार्ड हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

नया अवसर, उपहार, इच्छापूर्ति, नया कार्य, नई योजना, भौतिक सुख, धनलाभ, सफलता, अच्छा समय, नई आर्थिक शुरुआत, नया व्यापार, नया व्यवसाय, नई नोकरी, प्रचुरता।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति को नया अवसर मिलता हैं। उपहार मिलता हैं। इच्छाओं की पूर्ति होती हैं। नया कार्य आरंभ होता हैं। उसकी योजनायें सफल होती हैं। उसे भौतिक सुख मिलता हैं। धनलाभ होता हैं। सफलता मिलती हैं। उसका अच्छा समय आता हैं। जीवन में नई आर्थिक शुरुआत होती हैं। उसका नया व्यापार, व्यवसाय शुरु हो सकता हैं। उसे नई नौकरी मिल सकती हैं। जीवन में कोई भी घटना जो पहले ना घटित हुई हो, वह हो सकती हैं।

हाँ/ना/यस/नो/मेबी

इस कार्ड के निकलने पर किसी प्रश्न का हाँ/ना में, यस/नो/मेबी में उत्तर चाहिए हो तो यह कार्ड हाँ में उत्तर देता हैं। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा, उस कार्य से उसके जीवन में नया बदलाव आयेगा। एक नया मोड़ उसके जीवन में सुख समृद्धि लायेगा।

इस कार्ड के आने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-

1. कार्य जल्दी हो सकता हैं।

2. 1 साल में, विंटर सीजन में, शीत ऋतु में, सर्दी के मौसम में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

3. ‘एस’ की वजह से एक वर्ष के भीतर कार्य हो सकता हैं।

4. पेंटाकल्स की वजह से विंटर सीजन में, शीत ऋतु में, सर्दी के मौसम में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र, शनि हैं। कार्ड अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य मानी जाती हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि ग्रह की दिशा पश्चिम हैं।

इसका तत्व पृथ्वी हैं। चक्र इसका क्राउन, सहस्रार हैं। एकाक्षरी चक्र मंत्र ॐ हैं। जिन्हें रत्न पहनना हो वें एमेथिस्ट स्टोन या ब्लडस्टोन पहन सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय करने के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।

1. धन की प्राप्ति के लिए कुछ मंत्र उपाय इस प्रकार हैं-

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्फटिक की माला से इस मंत्र का रोज सुबह जप करें।

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्

इस मंत्र के जाप से घर में धन आगमन होगा।

2. पीपल की जड़ में जल अर्पित करें।

पीपल की जड़ में जल चढ़ाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है। लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध और घी का घोल लेकर इसे पीपल की जड़ में अर्पित करने से धन वृद्धि हो सकती हैं।

3. आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए मंत्र:

आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कमलगट्टे की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।

धनाय नमो नमः’ और ‘ऊं धनाय नमः

 इसके जाप से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सारी समस्या दूर हो सकती हैं।

4. तरक्की पाने के लिए:

आटे में कैसर और तुलसी के पत्ते मिलाकर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है। हर सोमवार और शनिवार के दिन गेहूं में 11 पत्ते और 2 दाने केसर के डालकर पिसवा लें। इसे सारे आटे में मिलाकर रख लें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा से खूब तरक्की होती है।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More