टैरो कार्ड ‘टू ऑफ पेंटाकल्स
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘टू ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
इस कार्ड पर 2 नंबर अंकित हैं। यह पेंटाकल्स सूट का दूसरा कार्ड हैं।
इस कार्ड के की वर्ड्स इस प्रकार हैं-
आर्थिक परेशानी, मनी मैनेजमेंट में मुश्किल, कार्य में, रिश्तों में संतुलन बनाने की जरुरत, इन्कम से ज्यादा खर्च, एकाधिक जरूरते, लचीलापन, हर चीज में बॅलेंस की जरुरत।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता हैं। उसके लिए मनी मैनेजमेंट मुश्किल होता हैं। अपने कार्य में रिश्तों में संतुलन बनाये रखने की जरुरत होती हैं। इन्कम से अधिक खर्च होता हैं। जरुरते ज्यादा होती हैं, आमदनी कम होती हैं। व्यक्ति को चाहिए कि वह थोड़ा लचीलापन लाये, समय अनुसार खुद को बदले। जरुरत और आमदनी में बॅलेंस बनाये रखें।
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर मेबी में होता हैं। जिस कार्य को प्रश्नकर्ता करना चाह रहा हैं, वह कार्य होगा या नहीं यह ठीक से कह नहीं सकते। कार्य होने में काफी सारी चीजों की एडजस्टमेंट करनी पड़ सकती हैं। जातक को अपनी शर्तों पर काम करने की बजाय थोड़ा सामंजस्य बिठाना पड़ेगा।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-
1. 22 दिसंबर से 30 दिसंबर।
2. 22 नवंबर से 1 दिसंबर, 2 साल में, विंटर सीजन में, शीत ऋतु याने सर्दी के मौसम में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
3. सूट के अनुसार पेंटाकल्स की वजह से 2 वर्ष के भीतर, विंटर सीजन में, शीत ऋतु में, सर्दी में, मिड दिसंबर से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।
नोट: ऋतुचक्र हर देश में अलग महीनों में होता हैं इसलिए समय उस देश के अनुसार तय किया जाता हैं। फिर भी कार्य होने का समय आगे-पीछे होता रहता हैं।
इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, मकर मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, गुरु, शुक्र, शनि माने जाते हैं। वैसे वृषभ राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामी बुध हैं और मकर राशि का स्वामीग्रह शनी हैं।
इस कार्ड अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य मानी जाती हैं। शुक्र की दिशा आग्नेय हैं, बुध की उत्तर हैं, शनि की पश्चिम हैं, गुरु की दिशा ईशान्य हैं।
इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र थर्ड आय, अंजना हैं। इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘उ’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।
मंत्र उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
1. सुख, सौभाग्य और धन-संपन्नता के लिए तुलसी के पौधे पर रोजाना जल चढ़ाएं और तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में धन की समस्या कभी नहीं होती है।
2. हर पूर्णिमा के दिन सुबह पीपल को जल दें और लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जाप करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और घर में सुखशांति बनी रहेगी।
3. श्रीसूक्त का पाठ करने से घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। दरिद्रता दूर होती है, घर में धन आगमन होता रहता है।
4. घर की तिजोरी में लाल रेशम के कपड़े में हल्दी की तीन गांठे और थोड़ी सी मिश्री को बांध के रखने से घर में धन आगमन होता है।
5. कामयाबी और सफलता पाने के लिए ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।
हम नॉइज के कारण सॉफ्टवेयर वॉइस इस्तेमाल करते हैं। इसलिए मंत्र और स्तोत्र उच्चारण नहीं करते। स्क्रीन पर ध्यान दे। मंत्र का स्क्रीनशॉट ले या हमारे सोशल मीडिया या न्यूज वेबसाइट से टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करे। या मेल करके पीडीएफ माँगे।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










