भाग 39 pm ke pen se kundali jyotish भाव तीन में सूर्यफल

भाव तीन में सूर्यफल

इस भाग में हम भाव तीन के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।

तीसरें भाव का सूर्य जातक के भाइयों के लिये शुभ नहीं होता। ऐसा जातक स्वस्थ, धनवान, बुध्दिमान, स्थिर दिमागी, आत्मबली, दृढ़ निश्चयी, शूरवीर, बलवान, अत्यधिक साहसी होता है। अपने रिश्तेदारों से जातक का व्यवहार अच्छा नहीं होता। जातक को मानसिक शांति मिलती हैं। उसकी काव्य में रुचि होती हैं।

तृतीय भाव में सूर्य स्त्री राशि का हो तो धन के लिये अच्छा होता है और जातक को शुभ फल देता है। ऐसे जातक को वाहन, धनसंपत्ति आदि का सुख मिलता है। बटवारे के समय परिवार में लडाई-झगडे, मुकदमे हो सकते है। मतभेद से भाई से झगड़ा नहीं होता हैं ऐसा भी माना जाता हैं। यहाँ का सूर्य संतान के लिये शुभफलदायक होता है।

तृतीय भाव में सूर्य पुरुष राशि में हो तो ऐसे जातक के भाई नहीं होते। अतः दोनों को अलग होना पड़ता है। भाई हो तो दोनों भाई साथ-साथ नहीं रहते, बिना झगड़े फसाद के अलग रहते हैं। जातक शांत, दार्शनिक, विद्वान, अग्रणी, नेता, समाजसेवक हो सकता हैं।

मेष राशि का सूर्य तृतीय भाव में हो तो जातक आलसी, आरामपसंद, निम्न विचारी, बड़बोला होता है। मेष राशि का सूर्य उच्च होता हैं लेकिन बड़े भाई के लिये मारक माना जाता है।

मेष राशि के अतिरिक्त अन्य पुरुष राशियों में सूर्य तृतीय भाव में हो तथा अन्य शुभ योग भी जन्मकुण्डली में हों तो जातक वकील, प्रोफेसर अथवा प्रकाशक आदि बनता है। जन्मकुण्डली में अन्य अशुभ योग न हो तो जातक सरकारी अथवा प्राइवेट कंपनी में अधिकारी के रूप में कार्यरत हो सकता है। जातक के साथ में काम करनेवाले और अधीनस्थ कर्मचारी उस से संतुष्ट व प्रसन्न रहते हैं। ऐसा जातक अपने रहन-सहन का विशेष ध्यान रखता हैं।

मिथुन, तुला, धनु राशि का सूर्य जातक को बुद्धिमान, लेखक, प्रकाशक, प्राध्यापक, वकील बनाता हैं।

सूर्य अशुभ प्रभाव में हो तो शुभ फलों में कमी आती हैं और अशुभ फल मिल सकते हैं।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More