आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला फ्रांस का साथ

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई के ताज पैलेस में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सामने फ्रांस, भारत के साथ खड़ा है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुंबई के ताज महल पैलेस में हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए और भारत के लिए फ्रांस आपके साथ खड़ा है। आतंकवाद के सामने, एकता और पक्के इरादे के साथ।”

मैक्रों ने शेयर किया वीडियो–

फ्रांस के राष्ट्रपति और एलीसी पैलेस के आधिकारिक अकाउंट से एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में मैक्रों 2008 के हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में मेमोरियल पर फूल चढ़ाते हुए दिखे। उन्होंने होटल में पीड़ितों की याद में कुछ देर के लिए मौन भी रखा।

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात–

मैक्रों आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई में मुलाकात करेंगे और इस दौरान द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। दोनों नेताओं से भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की प्रोग्रेस का आकलन करने और डिफेंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजिटल डेवलपमेंट जैसे एरिया में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Read More