मेरठ: अगर आप भी बिजनेस की तरफ कदम रख रहे हैं. ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं. जहां आप अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सके. लेकिन वर्तमान समय में जिस तरह से आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टी को लेकर कई तरह की समस्याएं रहती हैं. इसीलिए आप भी अपने व्यावसायिक कार्य के लिए प्रॉपर्टी नहीं खरीद पाए हैं. ऐसे सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देश अनुसार मेरठ विकास परिषद द्वारा विभिन्न कमर्शियल भूखंड की नीलामी के माध्यम से बिक्री की जाएंगी. जिसको लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह जानकारी लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद मेरठ अनिल कुमार सिंह द्वारा दी गई.
18 तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन–
उपआवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते बताया जो भी लोग व्यावसायिक प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं. ऐसे सभी लोग आवाजस विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने बताया इसके लिए 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकते हैं. उसके बाद 19 फरवरी 2026 को नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा. जिसमें प्रतिभा करते हुए सभी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी को खरीदने की प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए जो प्रॉपर्टी की कुल कीमत है उसका 10% टोकन मनी के रूप में पहले आपको रजिस्ट्रेशन करते हुए ही जमा करना होगा. उसके पाश्चात्य आप नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं.
यहां से प्राप्त करें जानकारी–
बताते चले की जागृति विहार एक्सटेंशन में यह प्रॉपर्टी आई है. जिसमें की 50 वर्ग मीटर से 2050 वर्ग मीटर तक के 38 प्लॉट इसमें शामिल है. जिनकी कीमत की बात की जाए तो 72000 रुपए वर्ग मीटर से शुरू है. ऐसे में अगर आप भी खरीदना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए मेरठ आवास विकास परिषद की वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं. उसके साथ ही विभाग में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










