भाग 66 टू ऑफ कप्स
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘टू ऑफ कप्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह कप्स सूट का दूसरा कार्ड हैं। इस पर दो नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
मिलाप, आकर्षण, प्रेम, नजदीकीयाँ, साझेदारी, नये और पुराने लोगों से मेलजोल।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति का किसी से मिलाप हो जाता हैं। वह किसी की ओर आकर्षित होता हैं, या कोई और उसकी ओर आकर्षित होता हैं। एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न होता हैं। साझेदारी होती हैं। मित्रों में, प्रेमियों में, साझेदारों में नजदीकियाँ बढ़ती हैं। नयें लोगों से मिलना होता हैं। पुराने लोगों से भेंट होती हैं।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर यस में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। उसके जीवन में कोई नया प्रेमी या पार्टनर आकर उसका कार्य कर देगा। या जिसके पास उसका काम हैं उसके साथ जातक-जातिका के संबंध प्रेमपूर्वक रहेंगे।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 21 जून से 1 जुलाई।
२. 22 मई से 31 मई।
३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में, मई, जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।
समय की भविष्यवाणी आगे पीछे होती हैं यह ध्यान रखना होता हैं।
हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः समय बताते हुए कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल गुरु और शुक्र माने जाते हैं।
भले ही कुछ रीडर्स इसके लिए शुक्र ग्रह भी मानते हैं लेकिन उसकी राशियाँ वृषभ और तुला इस कार्ड के लिए नहीं मानी जाती हैं।
ग्रहदिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं, गुरु की दिशा-ईशान्य और शुक्र की दिशा आग्नेय हैं।
तत्व/चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र हर्ट, अनाहत हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘यं’ हैं।
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
शत्रुओं को शांत रखने के लिए हर रोज़ शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर जल की धारा अर्पित करें और पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करें। शाम को पुनः शिव मंदिर जाएं और घी का दीपक जलाकर “ॐ नमो भगवते रुद्राय” का जाप करें।
इस कार्ड के संबंध में आपके कोई सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें। इस भाग में इतना ही।
P M KE PEN TAROT CARD READING
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se tarot card,
pm ke pen se tarot card reading,
pm ke pen se kundali jyotish,
pm ke pen se dharmgrantho se upay,
pm ke pen se Kundali jyotish short video
pm ke pen se tarot card short video
pm ke pen se birth chart short video
Search us on Blogs, News, Youtube, Facebook, Instagram, Threads etc.
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










