Part – 8 pm ke pen se kundali jyotish :- बुध ग्रह के उच्च-नीच, मूलत्रिकोण, स्वराशि अंश और फल

बुध ग्रह के उच्च-नीच, मूलत्रिकोण, स्वराशि अंश और फल

आज हम बुध ग्रह के उच्च-नीच, मुलत्रिकोणी, स्वराशि अंश जाननेवाले हैं। साथ ही इन स्थितियों में बुध के फल क्या होते हैं यह भी जाननेवाले हैं।

बुध कन्या राशि के 1 से 15 अंश में उच्च होता हैं।

उच्च राशिस्थ बुध की दशा में दैहिक सुख, पुष्टि, धन-धान्य, जानवर, वाहन, उत्सव, वाद्यवृंद, महिमा, प्रसिद्धि आदि फल मिलते हैं।

मीन राशि के 1 से 15 अंश में नीच रहता हैं।

नीच राशिस्थ बुध अज्ञान, शिक्षा में समस्या, अविवेक, स्वजन विरोध, पदच्युति, बंधु विरोध, वनवास, विदेशयात्रा, जन्मस्थान से दूर रहना आदि फल देता हैं।

कन्या राशि के 16 से 20 अंश में मुलत्रिकोणी रहता हैं।

मुलत्रिकोणी बुध राज्यसुख, परमसुख, किर्ती, विद्यालाभ, संस्थाचालन, धर्मग्रंथों का श्रवण आदि फल देता हैं।

मिथुन राशि के 1 से 30 अंश और कन्या राशि के 21 से 30 अंश में स्वग्रही होता हैं।

स्वराशिस्थ बुध संपन्नता, धन-धान्य, भूमि, जानवर, स्त्री-पुत्र सुख, व्यापार लाभ, मिष्ठान्न, वस्त्राभूषण आदि फल देता हैं।

नोट- ध्यान रहे किसी भी ग्रह की, किसी भी भाव में, केवल एक स्थिति देखकर पूर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती।

आज के लिए इतना ही अगले भाग में मिलेंगे गुरु ग्रह की जानकारी लेने के साथ।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद।

Leave a Comment

Read More