टैरो कार्ड द चारियट
टैरो कार्ड द चारियट
सूट/नंबर
द चारियट कार्ड मेजर आर्काना सूट का सातवां कार्ड हैं।
कीवर्ड्स
इस कार्ड के कीवर्ड्स हैं, अच्छे पैमाने पर भौतिक विज्ञान, द्विधा मनस्थिति, हवाई यात्रा, सफलता, विजय।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
यह कार्ड आने पर आप अच्छे बुरे विचारों पर काबू पा सकेंगे। जो लोग काबू नहीं कर पायेंगे वे द्विधा मनस्थिति में रहेंगे। आप अपना शहर, गांव, देश छोड़कर कही और यात्रा करेंगे। दूर यात्रा से कठिन परिश्रम के बाद आपको सफलता मिलेगी। विजय प्राप्त होगी।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में उत्तर चाहिए हो तो यह कार्ड हाँ में जवाब देगा, जातक का काम हो जायेगा।
समय
काम के समय को लेकर प्रश्न हो तो मतभेदों के साथ कुछ समय इस प्रकार हैं-
21 जून ते 21 जुलाई।
मार्ग में अड़चनें होंगी, आपको अच्छे समय का इंतजार करना होगा।
आपका कार्य जल्द पूरा होगा, आपको खुद भी उसके लिये प्रयास करने होंगे, अगर समय आपके लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं हैं तो अच्छे वक्त का इंतजार कीजिये।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि कर्क हैं। इसके ग्रह बुध और केतु माने जाते हैं। वैसे कर्क राशि का स्वामीग्रह चंद्र हैं।
तत्व
इस कार्ड का तत्व जल और पृथ्वी माने जाते हैं।
दिशा
इसकी दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं।
चक्र/चक्रमंत्र
कार्ड का चक्र सॅक्रल, स्वाधिष्ठान हैं और चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘वं’ हैं।
रत्न उपाय
जो लोग रत्न पहनना चाहते हैं वें मोती, चंद्रमणि स्टोन पहन सकते हैं।
मंत्र-उपाय
आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा, प्रार्थना करें।
उपाय
मंत्र:-
रामलखन कौशिक सहित, सुमिरहु करहु पयन।
लच्छी लाभ लौ जगत यश, मंगल सगुण प्रमाण।।
मंत्र:-
प्रविसि नगर कीजे सब काजा।
हृदय राखि कौसल पुर राजा।।
जिस स्थान की यात्रा करनी हो, वहां पहुंचते ही इन मंत्रों को सात बार बोलें, उस स्थान से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
अधिक प्रभाव के लिए ग्रहण काल, हनुमान जयंती, रामनवमी, होली, दीपावली या नवरात्रि के अवसर पर उक्त मंत्र का हनुमानजी के मंदिर में एक हजार आठ (1008) बार जप करके उसे सिद्ध कर लें। फिर जब भी यात्रा पर जाएं, यह मंत्र सात बार बोलकर घर से निकलें। सफलता प्राप्त होगी।
आज के लिए इतना ही, फिर मिलते हैं अगले कार्ड की जानकारी के साथ।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp









