टैरो कार्ड – ट्रेंथ

इस भाग में हम टैरो के कार्ड ‘स्ट्रेंथ’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

स्ट्रेंथ कार्ड मेजर आर्काना सूट का आठवां कार्ड हैं। इसे एक से गिनती करने पर यह आठवाँ आयेगा और ‘शून्य- द फूल’ कार्ड से गिनने पर यह नौंवा आयेगा। इस कार्ड पर अंकित नंबर आठ हैं।

इसके कीवर्ड्स हैं-

ताकत, सफलता, विजय, दूसरों पर काबू पाना, शक्ति, दैवीय शक्ति, आत्मशक्ति, करुणा, साहस, ऊर्जा, पावर।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-

यह कार्ड आने पर इंसान की आत्मशक्ति, आत्मबल बढ़ जाता हैं। ताकत के बल पर वह दूसरों पर विजय पाता हैं। उसे सफलता प्राप्त होती हैं। उसके पास पावर होती हैं जिसके दमपर वह बड़ी से बड़ी शक्ति को काबू में कर लेता हैं। उसमें करुणा होती हैं, अपनी शक्ति का उपयोग सूज-बुझ और समझदारी से करता हैं, वह सब पर दया करता हैं। ईश्वरिय शक्ति उसे प्राप्त होती हैं। उसमें साहस और ऊर्जा का संचार होता हैं।

यस/नो/मेबी

यह कार्ड निकलने पर यदि किसी प्रश्न का हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो जवाब हाँ में होता हैं। काम हो जाता हैं। कोई पावरफुल महिला जातक का काम कर सकती हैं।

इस कार्ड के हाँ/ना उत्तर में मतभेद भी हैं, कुछ कार्ड रीडर्स इसका उत्तर ‘मेबी’ याने ‘कह नहीं सकते’ ऐसा भी देते हैं। अगर इस कार्ड का ‘मेबी’ उत्तर पकड़े तो काम होगा या नही इस बारें में निश्चित तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

समय

इस कार्ड के अनुसार काम होने के समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-

21 जुलाई से 20 ऑगस्ट।

स्प्रिंग सीजन में।

जब आप अपनीं तरफ से और अधिक प्रयास करोगे तब कार्य होगा।

आपका कार्य जल्द पूरा होगा, आपको खुद भी उसके लिये अधिक प्रयास करने होंगे।

राशि, ग्रह

इस कार्ड की राशि सिंह हैं। इसके ग्रह सूर्य और शनि माने जाते हैं। लेकिन सिंह राशि का स्वामीग्रह सूर्य हैं।

तत्व

इसका तत्व अग्नि और जल माना जाता हैं।

दिशा

इसकी दिशा पश्चिम मानी जाती हैं।

चक्र/चक्रमंत्र

इस कार्ड का चक्र सोलर प्लेक्सल, मणिपुरा हैं। चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘रं’ हैं।

रत्न

जिन्हें रत्न पहनना हो वें माणिक, ब्लड स्टोन पहन सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र-उपाय में आप अपने धर्म और मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं-

रोज सुबह उगते सूरज को अर्ध्य दे। सूर्य मंत्र का जाप करें।

गायत्री मंत्र का जाप करें।

इस भाग में इतना ही, फिर मिलते हैं अगले कार्ड की जानकारी के साथ।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद।

Leave a Comment

Read More

Verified by MonsterInsights