भाग 49 P. M. KE PEN SE TAROT CARD READING टैरो कार्ड – क्वीन ऑफ पैंटाकल्स Tarot Card – Queen Of Pentacles

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘क्वीन ऑफ पेंटाकल्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।

यह पेंटाकल्स सूट का तेरहवां कार्ड हैं। पेज से लेकर किंग तक के कार्ड्स कोर्ट कार्ड भी कहें जाते हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:

प्रभावी, दृढनिश्चयी, आर्थिक समझदारी, विचार करके खर्च करना, उचित प्रबंधन, घर का अच्छा खयाल रखना, मातृत्व गुण, कुशल, नेतृत्व क्षमता, पारिवारिक मूल्य की रक्षा, जमीन से जुड़ा रहना।

इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:

इस कार्ड के आने पर व्यक्ति प्रभावी होता हैं। वह दृढ़निश्चयी होता हैं। जातक में आर्थिक समझदारी अच्छी होती हैं, वह सोच विचार करके धन खर्च करता हैं। जातक-जातिका में उच्च प्रबंधन क्षमता होती हैं। वें घर का अच्छा खयाल रखते हैं। जातिका में मातृत्व गुण उत्तम होते हैं। जातक कार्य कुशल होता हैं। उसकी नेतृत्व क्षमता अच्छी होती हैं। जातक-जतिका द्वारा पारिवारिक मूल्यों की रक्षा होती हैं। ऐसे लोग जमीन से जुडे रहते हैं।

किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना और यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर यस में होगा। प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। कोई उच्च पदस्थ महिला या सम्मानित महिला जातक की मदद कर सकती हैं।

समय:

यह कार्ड निकलने पर कार्य होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:

१. 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच कार्य हो सकता हैं।

२. 13 दिनों में, 13 हफ्तों में, 13 महीनों में, विंटर सिजन में, शीत ऋतु में, मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

३. सूट, क्वीन पेंटाकल्स की वजह से 13 वर्ष के भीतर, पेंटाकल्स की वजह से विंटर सिजन में, शीत ऋतु में, मतलब सर्दी में, दिसंबर मध्य से फरवरी तक कार्य हो सकता हैं।

४. कोर्ट कार्ड आने पर आमतौर पर एक महीनें में कार्य हो जाता हैं पर कार्य का स्वरुप बड़ा हो तो समय लंबा लगेगा यह कॉमन सेंस की बात हैं।

नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।

इस कार्ड की राशि वृषभ, कन्या, तुला, मकर मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शूक्र और शनि माने जाते हैं। वृषभ और तुला राशि का स्वामीग्रह शूक्र हैं। कन्या राशि का स्वामीग्रह बुध हैं। मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।

इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा साऊथ वेस्ट, दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य हैं। शुक्र ग्रह की दिशा आग्नेय हैं, बुध की दिशा उत्तर हैं, शनि की दिशा पश्चिम हैं।

इस कार्ड का तत्व पृथ्वी हैं। इसका चक्र सोलर प्लेक्सस-मणिपुरा हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘रं’ हैं।

इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें एमेथिस्ट या ब्लडस्टोन धारण कर सकते हैं।

मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व आदि से भी उपाय कर सकते हैं।

कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

१. तुलसी का पौधा घर में लगाने से खुशहाली आती हैं ऐसी मान्यता हैं।

२. घर, दुकान या ऑफिस में घी का दिया लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं ऐसी मान्यता हैं।

३. शाम को कपूर आरती करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती हैं ऐसी मान्यता हैं।

किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो हमें ईमेल या सोशल मीडिया पर संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे।

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More