टैरो कार्ड द डेविल
सूट/नंबर
द डेविल कार्ड मेजर आर्काना का पंधरवां कार्ड हैं।
इसके कीवर्ड्स हैं-
व्यसन, कामुक्ता, निराशा, पीड़ा, संकट, बुराई।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति बुराई के रास्ते चलता हैं। व्यसनी होता हैं। उसके अंदर कामुक्ता होती हैं। ऐसा व्यक्ति निराश हो सकता हैं, पीड़ित हो सकता हैं। व्यक्ति संकट में घिरा होता हैं। जिनके ऊपर शनि का प्रकोप होता हैं उनके लिये भी यह कार्ड आता हैं पर इसे ग्रह दशा से कन्फर्म करें।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न का हाँ या ना में जवाब चाहिए हो औऱ यह कार्ड आये तो जवाब ना में होगा। उस इंसान का काम नहीं होगा, अगर वह इंसान फिर भी उस काम को करने की कोशिश करेगा तो उसका नुकसान हो सकता हैं।
समय
इस कार्ड के आने पर काम होना नहीं हैं फिर भी प्रश्नकर्ता समय पूछे तो कुछ मतभेदों के साथ समय इस प्रकार हैं।
22 दिसंबर से 19 जनवरी।
21 दिसंबर से 20 जनवरी।
नकारात्मक शक्तियां प्रबल हैं इसलिए काम को टालना उचित हैं।
काम को रद्द करना चाहिए।
काम नहीं होगा यह भी जल्द पता चल जायेगा।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि मकर हैं। ग्रह शनि और शुक्र माने जाते हैं।लेकिन मकर राशि का स्वामीग्रह शनि हैं।
कार्ड की दिशा साऊथ ईस्ट, दक्षिण पूर्व, आग्नेय हैं। वैसे शुक्र दिशा आग्नेय हैं और शनि दिशा पश्चिम हैं। इसका तत्व पृथ्वी और अग्नि माना जाता हैं।
चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का चक्र रुट, मूलाधार हैं। चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘लं’ हैं।
रत्न
जिन्हें रत्न पहनना हो वें हेमेटाईट, ओनिक्स पहन सकते हैं।
मंत्र-उपाय
जिन्हें मंत्र उपाय करने हो वें अपने धर्म में वें जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा, प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
संकट दूर करने के लिए।
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
शनि मंत्र का प्रयोग भी कर सकते हैं।
शनि बीज मंत्र इस प्रकार हैं।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
संकट मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा सबसे सुलभ और ताकतवर मंत्र है।
सुंदरकांड
सुंदरकांड का पाठ सब संकट दूर करने का शक्तिशाली मंत्र है। इसके लिए मंगलवार से लेकर शनिवार तक 11 दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रत्येक दिन एक-एक बार अगर सुंदरकांड का ही पाठ मंगलवार से लेकर शनिवार तक करते हैं तो संकट अवश्य दूर हो सकते हैं।
आज के लिए इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp











