टैरो कार्ड – द मून
नंबर/सूट
द मून कार्ड टैरो डेक का अठारह नंबर का कार्ड हैं। यह मेजर आर्काना सूट का कार्ड हैं।
इस कार्ड के किवर्ड्स हैं-
निराशा, चिंता, भय, कमजोरी, नकारात्मकता।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-
इस कार्ड के आने पर निराशा छायी रहती हैं। व्यक्ति को चिंतायें सताने लगती हैं। उसे भय लगने लगता हैं। तन से और मन से वह खुद को कमजोर महसूस करने लगता हैं। नकारात्मकता उसे घेर लेती हैं।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ या ना में जवाब चाहिए हो तो यह कार्ड ना में जवाब देता हैं। प्रश्नकर्ता का काम नहीं होगा। नकारात्मक कार्ड के बावजूद वह उस कार्य को करता हैं तो उसे नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
समय
काम होना नहीं हैं पर प्रश्नकर्ता यह जानना चाहे के कब पता चलेगा के काम नहीं हुआ हैं तो उसके लिए कुछ मतभेदों के साथ समय निम्नलिखित हैं-
19 फरवरी से 20 मार्च।
तुरंत होनेवाला कार्य होगा तो उसी रात में कार्य होगा या नहीं होगा यह पता चल जायेगा।
पूर्णिमा को या कृष्णपक्ष की अमावस को काम नहीं होगा यह पता चल जायेगा।
कार्य में बाधाएं होगी, कार्य करते समय तनाव महसूस होगा। कार्य को भूल जाना बेहतर होगा।
कार्य नहीं होगा यह जल्द पता चल जायेगा।
काम का रिजल्ट जल्द पता चलेगा।
प्रश्नकर्ता के कार्य का स्वरुप क्या हैं, इस बात पर समय निश्चित करना पड़ता हैं। मान लीजिए किसी वस्तु या व्यक्ति की खोज करनी हैं तो सेम डे रिजल्ट मिलने की उम्मीद रहती हैं। वहीं घर बाँधने जैसा कोई काम हो तो उसके लिए समय लगता हैं। इसी तरह समय हमें हमारी सुझबुझ से निश्चित करना होता हैं।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि मीन हैं। इसका ग्रह बृहस्पति और मंगल माना जाता हैं। पर मीन राशि का स्वामीग्रह गुरु हैं।
दिशा/तत्व
इस कार्ड की दिशा दक्षिण हैं। गुरु की दिशा ईशान्य हैं और मंगल की दक्षिण हैं। इसका तत्व जल और अग्नि माना जाता हैं।
चक्र/चक्रमंत्र
इसका चक्र थर्ड आय, अंजना हैं। चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘उँ’ हैं। जिन्हें रत्न पहनना हो वें ओपल, मून स्टोन को पहन सकते हैं।
मंत्र/उपाय
जिन्हें मंत्र-उपाय करने हो वें अपने धर्म में जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
1. तुलसी की जड़ के नीचे की मिट्टी को भोजपत्र में लपेटकर तांबे की ताबीज में डालकर लाल धागे में रविवार को सूर्योदय के आस-पास धारण करें। इससे मन में नकारात्मक विचार आने बंद हो जाएंगे और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच बनने लगेगी।
2. प्रतिदिन रात को सोते समय एक बर्तन में पानी भरकर अपने सिर के पास रखें। ब्रह्म मुहूर्त में उठें और वह पानी घर के बाहर फेंक दें।
3. प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
4. दिन में कम से कम एक सकारात्मक अर्थात परमार्थ का कार्य अवश्य करें।
5. किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव ना रखें और ना ही किसी को दुख पहुंचाएं। कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करें।
आज के भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज कीजिये। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp











