शुक्र ग्रह के कारकत्व
प्रकृति
शुक्र नैसर्गिक शुभ ग्रह हैं। यह वात और कफ प्रकृति का ग्रह हैं।
तत्व/लिंग/गुण/ऋतु/कारक भाव
इसका तत्व जल हैं। यह स्त्रीलिंगी हैं। इसको रजोगुणी माना जाता हैं। इसकी ऋतु वसंत हैं जो भारत में फरवरी से मार्च में होती हैं। इसकी दिशा दक्षिण पूर्व हैं। यह 7वें भाव का कारक है।
शुक्र के अधिकार में आनेवाले घटक इस प्रकार हैं-
काम, भोगविलास, पति-पत्नी, विवाह, रतिक्रिया, संगीत, साहित्य, काव्य, इत्र, सुगंध, सजावट, साथ-सहयोग, फूल, फूलदार वृक्ष, पौधे, सौंदर्य, आँखों की रोशनी, आभूषण, जलीय स्थान, सिल्क कपड़ा, सफेद रंग, वाहन, शयन कक्ष, सुख-साधन, रति शौक, प्रेम-सम्बन्ध, नृत्यकला, इन्द्रिय सुख, सुखभोग, ड्रामा, अभिनय, शृंगार, ऐश्वर्य, शास्त्र, वीर्य, नेत्र, सास-ससुर, बुआ, मौसी, नाना-नानी।
शुक्र संबंधी पदार्थ इस प्रकार हैं-
इत्र, सजावटी वस्तु, सिल्क आदि पदार्थ उपायों में काम आते हैं।
निवास
शयनकक्ष, सिनेमा, फव्वारा आदि स्थानों में शुक्र का निवास होता हैं।
शुक्र संबंधी मानवी अंग और गुण इस प्रकार हैं-
काले घुंघराले बाल, विशाल शरीर, कालिमा, चौड़ी आंखें, सुंदर चेहरा, नाक नक्श, जननेन्द्रिय, मूत्राशय, बाल, शुक्राणु, आकर्षक व्यक्तित्व, वीर्य, जननेन्द्रिय, डिम्ब, गला, दाढ़ी, कपोल, बाया कान, कफ, स्वर, ध्वनि, नेत्र आदि अंगों पर इसका प्रभाव रहता हैं।
शुक्र से संबंधित रोग इस प्रकार हैं-
मधुमेह, रतिरोग, गुप्त रोग, यौन असमर्थता, नपुंसकता, आखों की कमजोरी, श्वेत प्रदर, वीर्यपात, वात, पित्तरोग, कफरोग, वीर्यदोष, मूत्रविकार, गुदारोग, गर्भाशय के रोग, पेडू दर्द, कोढ़।
रंग/धातु/रत्न
सफेद रंग, हल्का गुलाबी रंग इसके उपाय में इस्तेमाल होता हैं। इसकी धातु चांदी हैं और इसका रत्न हीरा हैं।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp











