कार्ड नंबर : 2 नाम : टू ऑफ वँड्स सूट: वँड्स
की वर्ड्स :
भविष्य की योजना, विदेश में विकल्प लेना, विस्तार, यात्रा, अपॉरचुनिटी, खोज, ऐश्वर्य, सहयोग, करियर, सफलता, जोश, उमंग, उम्मीद, उच्च अभिलाषा।
विस्तृत जानकारी
इस कार्ड के आने पर भविष्य की योजनायें बन सकती हैं। विदेश का विकल्प चुनना पड़ सकता हैं। कार्य एवं विचारों का विस्तार हो सकता हैं। यात्रा हो सकती हैं। नई अपॉरचुनिटी पैदा हो सकती हैं। नई खोज हो सकती हैं। ऐश्वर्य प्राप्ति हो सकती हैं। किसी का सहयोग मिल सकता हैं या किसी को सहयोग दिया जा सकता हैं। नया करियर बन सकता हैं। सफलता मिल सकती हैं। जोश उमंग उम्मीद पैदा हो सकती हैं। उच्च अभिलाषा निर्माण हो सकती हैं।
यस/नो/मेबी
यस
समय :
कुछ मतभेदों के साथ कार्य होने का समय इस प्रकार हैं-
कार्य तुरंत होगा।
कार्य जल्द होगा।
22 फरवरी से 1 मार्च में या दो हफ्तों में काम होगा। स्प्रिंग सीजन।
कार्य दो दिन में या जल्द होगा।
सूट के अनुसार कार्य कुछ दिनों में या बसंत स्प्रिंग ऋतु में मार्च एप्रिल में होगा।
राशि : मेष, सिंह, धनु। ग्रह: मंगल, सूर्य, गुरु।
ग्रह दिशा : साऊथ ईस्ट, दक्षिण पूर्व, आग्नेय। मेष मंगल दक्षिण; सिंह: सूर्य पूर्व; धनुः गुरुः ईशान्य।
तत्व : अग्नि।
चक्र: सहस्रार चक्रमंत्र : ॐ
स्टोन : कार्नेलियन
मंत्र-उपाय
आपके धर्म में आप जिस देवी देवता को मानते हैं उनकी पूजा, प्रार्थना करें।
उपाय
कुछ उपाय इस प्रकार हैं-
1.व्यापार में सफलता पाने के लिए भगवान शिव के मंत्र
यहां दिया गया भगवान शिव का मंत्र बिजनेस संबंधी समस्त कठिनाईयों को दूर करने के लिए महामंत्र माना जाता है। यदि आप बिजनेस में पैसे संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस मंत्र का उपयोग करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिवस है। आप सोमवार से ही इस मंत्र का जप आरंभ कर सकते हैं। मंत्र जप के लिए रूद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। यदि संभव हो तो कम से कम 108 बार जप करें। इसके साथ ही अपने निकट के किसी शिव मन्दिर में जाएं और भगवान शिव पर दूध चढ़ाते हुए “ॐ हिली हिली शूल पाणेय नमः” का जप करें।
2. समृद्धि, सफलता और सम्पन्नता के लिए लक्ष्मी मंत्र
माता लक्ष्मी को समृद्धि, सफलता और सम्पन्नता की देवी माना गया है। यहां पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए एक मंत्र दिया जा रहा है। इस मंत्र का जप करने से व्यापार में खूब मुनाफा होने लगता है। मंत्र इस प्रकार है, “ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः”
3. सफलता के लिए भगवान कृष्ण का मंत्र
भगवान कृष्ण विष्णु के ही अवतार माने जाते हैं। यहां दिए गए मंत्र का आपको रोजाना सुबह 1 बार जप करना चाहिए। मंत्र जप करने के लिए आपको रूद्राक्ष की माला का प्रयोग करना चाहि मंत्र इस प्रकार है- “कृष्ण कृष्ण महायोगिन् भक्तानाम भयंकर गोविन्द परमानन्द सर्व में वश्यमा
4. व्यापार में सफलता पाने के लिए हनुमान जी का मंत्र
व्यापार में सफलता पाने के लिए हनुमानजी के इस मंत्र को महामंत्र माना जाता है। इस मंत्र का प्रत्येक मंगलवार को सुबह जप करना चाहिए। विधि भी बहुत ही सरल है, सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त हो साफ, स्वच्छ, धुले हुए वस्त्र पहनें। हनुमानजी का चित्र सामने रखें। इस के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें। यदि संभव हो तो कम से कम 108 बार जप करें। इसके साथ ही अपने निकट के किसी शिव मन्दिर में जाएं और भगवान शिव पर दूध चढ़ाते हुए “ॐ हिली हिली शूल पाणेय नमः” का जप करें।
प्रत्येक मंगलवार को सुबह जप करना चाहिए। विधि भी बहुत ही सरल है, सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त हो साफ, स्वच्छ, धुले हुए वस्त्र पहनें। हनुमानजी का चित्र सामने रखें। इस के बाद इस मंत्र का लगातार 25 मिनट तक जप करते रहें। शीघ्र सफलता पाने के लिए इस मंत्र का लगातार 11 दिन तक रोजाना एक ही नियत समय पर जप करें।
ॐ हनुमंत वीर रखो हद धीर करो ये काम व्यापार बढे तंत्र दूर हों टोना टूटे ग्राहक बढे कारज सिद्ध होय ना होय तो अञ्जनि की दुहाई।
5. सफलता व सौभाग्य के लिए गणेश मंत्र
बुधवार को गणेशजी का प्रिय दिवस माना जाता है। यदि उनके महामंत्र “ॐ गं गणपतये नमः” का बुधवार से आरंभ कर प्रतिदिन 108 बार जप किया जाए तो जल्दी ही व्यक्ति का सौभाग्य जागता है और वह जहां कहीं भी कदम रखता है, वहीं कामयाबी मिलती है।
6. सफलता के लिए भगवान विष्णु का मंत्र
भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति के आसपास के माहौल में पॉजीटिव एनर्जी बढ़ती है और व्यापार में सफलता मिलती है। इस मंत्र का नियमित रूप से जप करना न केवल व्यापार संबंधी वरन अन्य सभी समस्याओं में भी तुरंत राहत देता है।
शांताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभङ्गम।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगीभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकनाथम्।।
7. व्यापार में उन्नति के लिए विष्णु मंत्र
यदि आप बिजनेस में ग्रोथ करना चाहते हैं तो आपके लिए “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र बहुत ही उपयुक्त रहेगा। आपको इस शक्तिशाली मंत्र का प्रतिदिन सुबह के समय 150 बार जप करना होगा। इस मंत्र के जप अनुष्ठान को आरंभ करने के लिए सर्वोत्तम दिन बुधवार है।
8. व्यापार में सफलता के लिए लक्ष्मी मंत्र
यहां दिए गए मंत्र को व्यापार में सफलता पाने के लिए सर्वोतम मंत्रों में से एक माना जाता है। इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करना व्यक्ति को सफलता, सम्मान तथा सम्पन्नता देता है। मंत्र जप करने के लिए माला का प्रयोग करें तथा उस समय आंखें बंद कर मन ही मन ध्यान करते रहें। यदि आप इस मंत्र का सच्ची श्रद्धा और विश्वास से जप करते हैं तो आपको जल्दी ही अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










