जयपुर / फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा मिस इंडिया ग्रैन्ड फिनाले 19 से 21 दिसंबर तक जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध फैशन कोरियोग्राफर शाय लोबो इस प्रतिष्ठित शो की कोरियोग्राफी और डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शाय लोबो फैशन जगत का एक जाना-माना नाम हैं जिन्होंने शाहरुख खान, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। मिस इंडिया सीजन 5 में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर अपने कलेक्शन पेश करेंगे तथा मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट अपनी टीमों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इवेन्ट में एथनिक और कल्चरल परिधान में एक एक्सक्लूसिव राउंड भी होगा। गौरतलब है की मिस इंडिया ब्यूटी पेजेन्ट के लिए के दुनियाभर से लगभग 5000 प्रतिभागियों ने टैलेन्ट राऊण्ड में भाग लिया। अनुभवी ज्यूरी द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिभागियों का चुनाव किया गया। ज्ञात रहे फॉरएवर स्टार इंडिया भारत का इकलौता ऐसा मंच है जहाँ चुने हुए कन्टेस्टेन्ट को बारीकी से प्रशिक्षित करके ग्लैमर व फैशन जगत में नाम कमाने के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षित हुए प्रतिभागी ग्लैमर व फैशन के साथ-साथ किसी भी फिल्ड में प्रवेश करके सफलता हासिल कर सकते हैं। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल एवं डायरेक्टर जया चौहान ने बताया की मिस इंडिया के मंच पर मिसेज इंडिया और मिस टीन इंडिया ब्यूटी पेजेन्ट्स विजेताओं की क्राउन सेरेमनी भी की जाएगी। राजेश ने बताया की नामांकन से पहले नामांकित प्रोफाइल की एक यूनिक आईडी तैयार की जाती है। उस यूनिक आईडी को डिजीटल विशेषज्ञों द्वारा गूगल व अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेन्ट के साथ शीर्ष स्थान पर बनाये रखा जाता है जिससे प्रतियोगियों की पहचान ग्लोबल स्तर पर स्थाई रूप में बनी रहे। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस आयोजन को मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। पारदर्शी कार्यप्रणाली और अवार्ड विजेताओं के अटूट विश्वास व अन्तर्राष्ट्रीय पहचान के कारण फॉरएवर स्टार इंडिया शीर्ष पर पहुंचकर अपना स्थान कायम रखे हुए है।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp











