भाग 42 pm ke pen se kundali jyotish भाव छह में सूर्यफल

 

भाव छह में सूर्यफल

 

इस भाग में हम भाव छह के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।

सूर्य छठे भाव में बलवान अथवा मित्र राशिगत हो तो जातक का शत्रु नुकसान नहीं कर पाते। बलवान सूर्य जातक को धन-धान्य का सुख देता है। जातक की भाई बहने कम हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र, मंत्र शास्त्र, व्यवसायिक प्रशिक्षण, शत्रुओं पर विजय, सरकारी लाभ, अच्छा पाचनतंत्र, प्रसिद्धि आदि शुभ फल मिल सकते हैं।

नीच, पाप प्रभावी सूर्य षष्ठ में हो तो उदररोग, रक्तविकार, ह्रदयरोग, धननाश, मुकदमों में हार, शत्रुओं से पराजय, रोग, ऋण, शत्रुपीडा, ननिहाल के लिए अशुभ, सरकारी कार्यों में परेशानी, जीवनसाथी से मतभेद आदि अशुभ फल मिल सकते हैं।

सूर्य पुरुष राशि में हो तो जातक क्रोधी, घमंडी, कामुक होता है। अल्प आयु में ही उसे गुप्त रोग हो सकते हैं। उसके ननिहाल वालों के लिये अशुभ फल मिल सकते हैं।

स्त्री राशि का सूर्य ननिहाल के लिये शुभ होता है। जातक बड़प्पन करता रहता हैं। वह चालाक होता हैं, अपना काम निकालने में माहिर होता हैं।

सूर्य वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुम्भ राशि में हो तो जातक को दमा, श्वासपीड़ा, ब्रोंकाइटिस, डिप्थीरिया आदि रोग हो सकते है।

कन्या या मीन राशि जे सूर्य टी. बी. आदि रोग देता है।

नोट: किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।

 

इस भाग में इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More