भाव दस में सूर्यफल
इस भाग में हम भाव दस के सूर्य फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
सूर्य शुभ स्थिति में हो तो जातक बुद्धिमान, विद्वान, धनवान, उच्च शिक्षित, उच्चाधिकारी, उच्च पदस्थ, सफल राजनीतिज्ञ, कलाप्रेमी, दयालु, लोकप्रिय, आदरणीय, यशस्वी, सरकार द्वारा सम्मानित हो सकता हैं। जातक को पैतृक सम्पत्ति मिल सकती हैं। भूमि, भवन, वाहन का सुख मिल सकता हैं। उसे व्यवसाय में सफलता मिल सकती हैं।
सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो जातक को कार्यक्षेत्र में समस्यायें आ सकती हैं। वह शराबी हो सकता हैं। बेरोजगारी, मानसिक तनाव की समस्या उसे सता सकती हैं। जातक बुरें कार्य कर सकता हैं। पापकर्म, दुष्टकर्म कर सकता हैं। भूमि, भवन, वाहन का सुख मिलने में परेशानियां आ सकती हैं। पिता को कष्ट हो सकते हैं। जातक के अपने पिता से मतभेद हो सकते हैं। पिता के सुख में कमी आ सकती हैं। पदोन्नति में अड़चनें आ सकती हैं। रिश्तेदारों से सुख नहीं मिल पाता। व्यवसाय में असफलता मिल सकती हैं। माता और संतति सुख में कमी आ सकती हैं।
अग्नि राशि का सूर्य हो तो जातक सेना, पुलिस या डिफेन्स का कोई कार्य कर सकता हैं।
पृथ्वी तत्व राशि में सूर्य हो तो जातक उच्च अधिकारी बन सकता हैं।
सूर्य वायु राशि में हो तो जातक को उच्च राजनीतिक पद की प्राप्ति हो सकती हैं।
जल तत्व राशि में सूर्य हो तो जातक आयकर, आबकारी, वसूली विभाग में कार्य कर सकता हैं।
दशम भाव में सूर्य मेष राशि में उच्च अथवा सिंह राशि में स्वग्रही हो तो जातक विख्यात, शक्तिशाली हो सकता हैं, जनकल्याण कर सकता हैं।
सूर्य तुला राशि में नीच होने पर भी शुभ फल दे सकता हैं।
वृश्चिक राशि में सूर्य हो तो जातक चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित कार्य कर सकता हैं।
दशम भाव के सूर्य की विशेषता यह हैं कि जीवन के शुरुआती दौर में वह सुख देता हैं और अंतिम दौर में दुख देता हैं।
नोट: किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










