West Bengal violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद कई जिलों में हिंसा भड़क गई है। संदेशखाली के नजत इलाके में पुलिस और CAPF टीम पर फायरिंग हुई, जिसमें एक अधिकारी के पैर में गोली लगी और चार जवान घायल हुए। यह टीम एक गांव में साम्प्रदायिक टकराव रोकने जा रही थी इसी बीच हमला हो गया। घायलों में एक महिला कांस्टेबल और CAPF के जवान भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य में अब तक 200 से ज्यादा FIR दर्ज कर 433 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1100 से अधिक हिरासत में हैं।
राज्य में बड़ी कार्रवाई, 400 से ज्यादा गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद से कई जगहों पर हिंसा, धमकी और मारपीट की घटनाएं हुई हैं। डीजीपी सिद्ध नाथ ने कहा कि ‘4 मई को नतीजों की घोषणा के बाद से, हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें धमकियां, हमले और डराना-धमकाना शामिल है। हमने अब तक 200 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और 433 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने इसके अलावा 1100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।’ डीजीपी ने आगे कहा कि नानूर और न्यू टाउन में हुई दो हत्याओं के मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
कोलकाता में सख्ती, 80 गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति हिंसा या दहशत फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान चर्चा में रहे बुलडोजर रैलियों को विजय जुलूस में अनुमति नहीं दी जाएगी।
जांच में बम बरामद, घरों में तोड़फोड़
मुरशिदाबाद के जियागंज इलाके में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना सामने आई है, जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (CPI-M) ने सोशल मीडिया पर लिखा की प्रतिमा को 8 मई को दोबारा स्थापित किया जाएगा। वहीं बारासात के आईजी अमित पी जावलगी ने बताया कि गांव के घरों में तोड़फोड़ हुई है, एक व्यक्ति को गोली लगी और कुछ CAPF जवान घायल हुए है। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इलाके में जांच के दौरान बम भी बरामद किए गए हैं।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










