Post Office Senior Citizens Savings Scheme: रिटायरमेंट के बाद के खर्चों की चिंता हर किसी को सताती है। भले ही आपके पास रिटायरमेंट फंड हो, लेकिन रेगुलर इनकम नहीं होने की टीस तो मन में रहती ही है। आपकी इस समस्या का समाधान पोस्ट ऑफिस के पास है। भारतीय डाक अपने ग्राहकों को सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ऑफर कर रहा है। जैसा कि नाम से पता चल रहा है यह योजना सीनियर सिटीजंस के लिए है। इस स्कीम में निवेश करने पर हर तीन महीने में एक तय राशि निवेशक के खाते में आती है। इस रकम से आप रिटायरमेंट के बाद के खर्चे पूरे कर सकते हैं। आइए योजना की खास बातें जानते हैं।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की खास बातें
- डाकघर द्वारा ऑफर की जा रही योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में मिलता है।
- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।
- 60 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति इस योजना में खाता खुलवा सकता है।
- इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है।
- इस स्कीम में निवेशक को हर तीन महीने में रेगुलर इनकम मिलती है।
- पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये जमा करा सकते हैं।
- इस योजना में अधिकतम 30 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं।
- यहां किया गया निवेश आयकर अधिनियम के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स फ्री होता है।
- इस योजना में मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल रहता है।
- इस योजना में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
- PO SCSS में मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है।
- मैच्योरिटी अवधि को 3-3 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं।
- इस योजना में प्रीमैच्योर क्लोजर का भी प्रावधान है।
- इस योजना में मैच्योरिटी पर मूलधन निवेशक को वापस मिल जाता है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कुल निवेश | 30,00,000 रुपये |
| पति का निवेश | 15,00,000 रुपये |
| पत्नी का निवेश | 15,00,000 रुपये |
| ब्याज दर | 8.2% सालाना |
| मैच्योरिटी अवधि | 5 साल |
| ब्याज भुगतान | हर 3 महीने में |
| हर 3 महीने में मिलने वाली रकम | 61,499 रुपये |
| 1 साल में कुल ब्याज | 2,45,996 रुपये |
| 5 साल में कुल ब्याज | 12,30,000 रुपये |
| मैच्योरिटी पर मिलने वाला मूलधन | 30,00,000 रुपये |
| 5 साल बाद कुल रकम (मूलधन + ब्याज) | 42,30,000 रुपये |
हर 3 महीने में मिलेंगे 61,499 रुपये
ज्यादातर लोग इस स्कीम में अपना रिटायरमेंट फंड जमा करा देते हैं और फिर रेगुलर इनकम उठाते रहते हैं। मैच्योरिटी अवधि पूर होने पर आप दोबारा भी अकाउंट खुलवा सकते हैं और रेगुलर इनकम का फायदा ले सकते हैं। मान लीजिए आप पति-पत्नी दोनों कामकाजी हैं या आपकी सेविंग्स हैं, तो आप दोनों 15-15 लाख रुपये मिलाकर कुल 30 लाख रुपये सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट में डाल सकते हैं। इस निवेश से आपको 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के दौरान हर तीन महीने में 61,499 रुपये मिलेंगे। इस तरह आपको 5 साल में 12,30,000 रुपये ब्याज मिल जाएगा। साथ ही मैच्योरिटी पर आपको आपके 30 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे।
Author: Dd 24 Now
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










