भाग 60 टेन ऑफ स्वोर्डस
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘टेन ऑफ स्वोर्डस’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह स्वोर्डस सूट का दसवाँ कार्ड हैं। इस पर दस नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
षडयंत्र, धोका, पीठ पिछे साजिश होना, बड़ा संकट, शत्रुत्व, पीड़ा, मानसिक शारीरिक चोट, टोने टोटके, छुपा हमला।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
इस कार्ड के आने पर व्यक्ति के खिलाफ षडयंत्र रचा जाता हैं। उसके साथ धोखा होता हैं। पीठ पीछे साजिश होती हैं। उसपर बड़ा संकट आ सकता हैं। शत्रुत्व की संभावना होती हैं, किसी से बैर हो सकता हैं। प्रश्नकर्ता के लिए पीडादायक समय होता हैं। प्रश्नकर्ता को मानसिक शारिरिक चोट लग सकती हैं। प्रश्नकर्ता के खिलाफ टोने-टोटके किये जा सकते हैं। उसपर छुपा हमला किया जा सकता हैं।
हाँ/ना-यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर हाँ/ना-यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर नो में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य नहीं होगा। वह जिस कार्य को करना चाहता हैं, उस कार्य को लेकर उसे धोखा मिलेगा।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 11 जून से 20 जून।
२. 12 नंवबर से 21 नवंबर।
३. दस हफ्तों में, महिनो में, वर्षों में कार्य नहीं होगा पता चल सकेगा।
४. सूट स्वोर्ड्स की वजह से ऑटम सीजन में, शरद ऋतु में, सितंबर, अक्टूबर, मिड नवंबर में कार्य नहीं होगा यह पता चलेगा।
नोट: कार्य नहीं होगा यह इस समय अवधि के आसपास पता चक सकता हैं। किसी भी कार्य के स्वरुप से यह तय करना होता हैं कि उसकी समय अवधि नजदीक की बताये या दूर की।
नोट: हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि और ग्रह
इस कार्ड की राशि मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ मानी जाती हैं। इसके ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने जाते हैं।
ग्रह दिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा नॉर्थ वेस्ट, उत्तर पश्चिम, वायव्य मानी जाती हैं। बुध ग्रह की दिशा उत्तर हैं, शुक्र की दिशा आग्नेय और शनि की दिशा पश्चिम हैं।
चक्र और चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व वायु हैं। इसका चक्र हर्ट, अनाहत हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘यं’ हैं।
रत्न
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें क्वार्ट्ज धारण कर सकते हैं।
मंत्र उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
स्क्रीन पर ध्यान रखें, हम सॉफ्टवेयर वॉइस की वजह से मंत्र उच्चार नहीं करते। आप चाहे तो स्क्रीनशॉट ले अथवा हमें इमेल या मैसेज करके पीडीएफ की माँग करें।
1. नीम, बबूल या आम में से किसी पेड़ की टहनी पत्तियों सहित मुख्य दरवाजे पर लटकाएं।
2. शनिवार के दिन सात हरी मिर्च के बीच एक नींबू काले धागे में पिरोकर मुख्य द्वार पर लटकाएं। इससे भी बुरी नजर नहीं लगेगी।
इस विषय के और भी कई उपाय हैं पर यह भाग बहुत बड़ा हो जायेगा इसलिए उन्हें शामिल नहीं कर रहें हैं। आप चाहें तो हमें संपर्क करके पीडीएफ की मांग कर सकते हैं।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










