Petrol Diesel Price Increase: दूध, सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी जैसी आवश्यक चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई 3 रुपये की बढ़ोतरी
शुक्रवार सुबह लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 87.67 रुपए से 90.67 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
CNG के बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल के साथ शुक्रवार को सीएनजी के दामों में भी इजाफा हुई है। दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये महंगी हो गई है। वहीं एक दिन पहले मुंबई में भी 2 रुपये सीएनजी महंगी हो गई थी। अब दिल्ली में CNG की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं मुंबई में 84 रुपये प्रति किलो है। सार्वजनिक परिवहन, ऑटो और टैक्सी सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है।
दूध की कीमतों में भी हुआ इजाफा
दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है। कई प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। अमूल दूध की कीमतों (Amul Milk Price Hike) में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं इसके बाद मदर डेयरी ने दूध के दाम (Mother Dairy Price Hike) 2 रुपये बढ़ा दिए। देशभर में ये नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई है।
कंपनियों का कहना है कि पशु चारे, ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। दूध महंगा होने का असर दही, पनीर, घी और मिठाइयों जैसी चीजों पर भी दिखाई दे सकता है।
सोना-चांदी की भी बढ़ी कीमत
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना-चांदी नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके 24 घंटे बाद ही सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी। इसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है। इसके बाद MCX से लेकर घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










