भाग 62 भाव 2 में मंगल फल

भाग 62 भाव 2 में मंगल फल

खुद सिखियें और भविष्य देखियें।

Learn It Yourself And See The Future.

इस भाग में हम भाव दो में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।

मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका साहसी, पराक्रमी, मेहनती, व्यवसायी, धनी, सुखी, परदेशवासी, स्पष्टवक्ता, कृषि कार्य से लाभान्वित हो सकते हैं।

मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका निर्दयी, लड़ाकू, उग्र स्वभावी, आलसी, निंदक, बातूनी, दुखी, निर्धन, परावलंबी, मुखरोगी, नेत्ररोगी, रक्तविकारी हो सकते हैं।

मेष, वृश्चिक राशि में स्वगृही मंगल हो तो जातक-जातिका साहसी, उत्तराधिकार से लाभान्वित, पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक, मकर राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका नेत्ररोगी, दंतरोगी, दंडित हो सकते हैं।

वृषभ, कन्या, मकर राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका के शैया सुख में कमी रह सकती हैं।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि का मंगल होने से जातक-जातिका धनी लेकिन कंजूस हो सकते हैं।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि का मंगल होने से जातक-जातिका व्यापार-व्यवसाय कर सकते हैं।

मेष, सिंह, धनु राशि का मंगल हो तो जातक-जातिका मद्य, मांस, जुआ, सट्टा, लॉटरी, शेअर आदि के शौकीन हो सकते हैं।

कुछ अभ्यासक द्वितीय भाव के मंगल से भी मंगल दोष मानते हैं। ऐसी स्थिति में हमें अपने अनुभव और सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए। हम यहाँ मंगल दोष मान भी ले तो मंगल दोष कुछ ग्रहों के योग से नष्ट हो जाता हैं। इसलिए मंगल दोष बन रहा हैं इस बात से डरना नहीं चाहिए। इसे समझने के लिए मंगल दोष का अलग से अध्ययन करेंगे किसी अन्य भाग में। उस भाग में मंगल दोष को समझने में आसानी हो जायेगी।

कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।

उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More