CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, https://www.cbse.gov.in/
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
बताते चलें कि सीबीएसई के इतिहास में इस साल एक नया बदलाव देखने को मिला, जहां पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। आम तौर पर मई या उसके बाद आने वाले ये नतीजे इस बार 15 अप्रैल को ही जारी कर दिए गए।
अजमेर रीजन के प्रदर्शन में इस वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जहां यह रीजन 90.40% रिजल्ट के साथ देश में छठे स्थान पर था। वहीं, इस साल 86.78% अंकों के साथ यह फिसलकर 11वें पायदान पर आ गया है। बोर्ड की इस तत्परता और नतीजों के बदलते स्वरूप ने इस बार सभी को चौंका दिया है।
राजस्थान में CBSE 12वीं परीक्षा में इस बार छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। प्रदेश से कुल 88,118 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 50,354 छात्र और 37,564 छात्राएं शामिल थीं। परिणाम में 42,427 छात्र और 34,042 छात्राएं सफल रहीं। छात्रों का पास प्रतिशत 84.26% जबकि छात्राओं का रिजल्ट 90.14% दर्ज किया गया।
इस बार एक खास बदलाव यह रहा कि CBSE ने पहली बार 10वीं के रिजल्ट के बाद 12वीं का परिणाम जारी किया। 10वीं का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया था। बोर्ड ने इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया, जिससे रिजल्ट 52 दिनों में जारी किया गया। हालांकि, पिछले साल बोर्ड ने 49 दिनों में ही परिणाम घोषित कर दिया था।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










