लंबी अवधि में इक्विटी म्यूचुअल फंड की कुछ सबसे बेहतरीन स्कीम की बात करें तो निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड को म्यूचुअल फंड का बिग बॉस कह सकते हैं. ये मिड कैप फंड अपनी शुरूआत के बाद से अब तक निवेशकों का पैसा 400 गुना से ज्यादा बढ़ा चुका है. करीब 30 साल पुरानी ये स्कीम हर 22 फीसदी से ज्यादा की दर से रिटर्न दे रही है. वहीं इस मिड कैप फंड ने अपनी शुरूआत के बाद से अबतक 10,000 रुपये मंथली एसआईपी को 22 करोड़ रुपये में बदल दिया है.
यह स्कीम (Nippon India Growth Fund) 8 अक्टूबर 1995 को शुरू हुई थी. फंड की फैक्ट शीट के अनुसार इस स्कीम ने लम्प सम निवेश पर लॉन्च के बाद से 22.36% फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. वहीं एसआईपी निवेश पर 22.69% सालाना रिटर्न दिया है. यह स्कीम ओवरआल म्यूचुअल फंड की टॉप स्कीम में शामिल कर सकते हैं.![]()
Top Rated Fund : 5 स्टार रेटिंग
फंड को वैल्यू रिसर्च पर 5 स्टार रेटिंग मिली है. 31 जुलाई 2025 तक इस फंड का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 38,581 करोड़ रुपये था. जबकि रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 1.55 फीसदी और डयरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 0.71 फीसदी था. 5 सितंबर 2025 तक इसका एनएवी 4109.3987 रुपये है. स्टैंडर्ड डेविएशन 15.85, बीटा 0.92 आर शॉर्प रेश्यो 1.49 फीसदी है. इस स्कीम के फंड मैनेजर रूपेश पटेल हैं.
फंड का लम्प सम निवेश पर रिटर्न 
लॉन्च डेट : 8 अक्टूबर, 1995
लॉन्च के बाद से रिटर्न : 22.36% सालाना
लॉन्च पर एकमुश्त निवेश : 1,00,000 रुपये
निवेश की अब वैल्यू : 4,11,64,880 रुपये
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) की स्कीम ने 3 साल में 26.48 फीसदी और 5 साल में 31.01 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया है. जबकि बेंचमार्क NIFTY Midcap 150 TRI ने 3 साल और 5 साल में 24.71 फीसदी और 30.42 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है.
फंड का SIP निवेश पर रिटर्न
फंड का 29 साल में SIP Return : 22.69% सालाना
मंथली एसआईपी अमाउंट : 10,000 रुपये
एसआईपी के जरिए कुल निवेश : 34,80,000 रुपये
अब एसआईपी की वैल्यू : 22,20,24,061 रुपये
पोर्टफोलियो : टॉप होल्डिंग
BSE : 3.21%
फोर्टिस हेल्थकेयर : 3.01%
चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डंग्स : 2.61%
AU SFB : 2.22%
परसिस्टेंट सिस्टम्स : 2.20%
Voltas : 2.13%
फेडरल बैंक : 2.10%
PFC : 2.04%
Max Healthcare : 2.03%
Max Financial : 1.98%
पोर्टफोलियो : टॉप सेक्टर्स
ऑटो कंपोनेंट्स : 8.17%
फाइनेंस : 8.06%
बैंक : 7.90%
फार्मा एंड बॉयोटेक्नोलॉजी : 6.70%
रिटेल : 6.19%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स : 5.91%
कैपिटल मार्केट : 5.77%
इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स : 5.49%
हेल्थकेयर सर्विसेज : 5.04%
पावर : 4.50%
इस फंड की निवेश रणनीति
यह फंड उन मिड-कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिनमें अपनी अर्निंग को लगातार बढ़ाने की क्षमता है. यह फंड शुरुआत में ही ऐसी कंपनियों की पहचान करने पर ध्यान देता है, जो भविष्य में बाजार की लीडर बन सकती हैं, ताकि लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सके. यह फंड निवेश के लिए ऐसे स्टॉक चुनता है, जो आकर्षक वैल्युएशन पर उपलब्ध हों. इसके द्वारा निवेश के लिए ग्रोथ एट रीजनेबल प्राइस (GARP) शैली को अपनाया जाता है.
(नोट : हमने यहां म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन के आधार पर जानकारी दी है. किसी भी स्कीम का पुराना प्रदर्शन आगे भी जारी रहे, इस बात की कोई गारंटी नहीं है. यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.)
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp











