मेरठ — पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेन्ट कॉलेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के 100 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन 1998 से समाज उत्थान और एकता के लिए सक्रिय है तथा इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। समारोह में पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री सुनील भराला, पूर्व जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गोयल, दिनेश चन्द्रा, संदीप चौधरी, महेश शर्मा, पवन शर्मा एवं राजू शर्मा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए व्यक्तियों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp












1 thought on “*अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन ने किया सम्मानित”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.info/it/register-person?ref=P9L9FQKY