Part – 17 pm ke pen se tarot card reading :- Card – The Tower कार्ड – द टॉवर

टैरो कार्ड – द टॉवर

सूट/नंबर

द टॉवर कार्ड मेजर आर्काना सूट क़ा कार्ड हैं और इसपर सोलह नंबर अंकित हैं।

इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

चोटी से गिरना, संकट आना, भगदड़ मचना, जान हलक में आना, विनाश, उथल-पुथल, त्रासदी, हानि, विपदा, विच्छेद।

कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं-

इस कार्ड के आने से इंसान चोटी से गिर सकता हैं, उसने चाहें जितनी ऊंचाई हासिल कर ली हो उसे धरातल पे आना पड़ सकता हैं। उसके ऊपर संकट आते हैं, विपदा में कुछ सुझाई नहीं देता। जीवन में भगदड़ मच जाती हैं। जान हलक में आ जाती हैं। विनाश की स्थिति उत्पन्न होती हैं। सब उथल पुथल होने लगता हैं। त्रासदी बढ़ जाती हैं। हानि होने लगती हैं। उसे घर, नौकरी, गाँव, शहर, व्यवसाय छोड़कर भागने जैसी विच्छेद की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं।

यस/नो/मेबी

किसी काम को लेकर हाँ या ना में जवाब देना हो तो यह कार्ड नो में जवाब देता हैं। बावजूद इसके प्रश्नकर्ता वह काम करता हैं तो उसे बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

समय

इस कार्ड के आनेपर काम होना नहीं हैं फिर भी घटनाओं का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं-

संकट को टाला जाना मुश्किल हैं। कुछ भी सोचने से पहले अचानक होगा जो भी होगा।

घटनाएं अचानक घटेगी और इसे टाल नहीं सकते।

जातक को भ्रम होगा। कार्यनाश होगा। आप कार्य को टाल दीजिये, मत कीजिये।

नकारात्मक चीजें जल्द घटने लगेगी।

कार्ड अनुसार निगेटिव रिजल्ट जल्द सामने आयेगा।

राशि

इस कार्ड की राशि मेष हैं।

ग्रह

इसके ग्रह मंगल और केतु माने जाते हैं पर मेष राशि का स्वामीग्रह मंगल हैं।

दिशा

कार्ड की दिशा दक्षिण पश्चिम, नैऋत्य मानीं जाती हैं। मंगल दिशा दक्षिण और केतु दिशा नैऋत्य हैं।

तत्व

इसका तत्व अग्नि और पृथ्वी माना जाता हैं।

चक्र/चक्रमंत्र

इसका चक्र क्राउन, सहस्रार हैं और चक्र का एकाक्षरी मंत्र ‘ॐ’ हैं।

रत्न

जिन्हें रत्न पहनना हो वें ओबसिडियन, प्रेह्लाइट स्टोन पहन सकते हैं।

मंत्र-उपाय

मंत्र उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें।

1. संकट मुक्ति हेतु हनुमान चालीसा का पठन मनन करना अच्छा होता हैं।

2. गाय, कुत्ते, चींटी और पक्षियों के लिए भोजन डालें। इससे कर्ज और संकट से मुक्ति, अचानक से आया संकट, आर्थिक संकट आदि में लाभ हो सकता हैं।

आज के लिए इतना ही।

हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।

यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें, हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com

धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com

आप फोन करेंगे और हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।

हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-

pm ke pen se brahma puran

pm ke pen se tarot card

pm ke pen se kundali jyotish

धन्यवाद!

Leave a Comment

Read More

Verified by MonsterInsights