ट्रंप से मिलने के लिए गिड़गिड़ाए पीएम मोदी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट में भारत-अमेरिका संबंधों पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का अनुरोध किया था। ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच मजबूत रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छा संबंध रखता हूं।” ट्रंप के इस खुलासे से मोदी को भारत में विपक्ष का सामना करने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि भारतीय मीडिया में ऐसी खबरें आती रही हैं कि ट्रंप और मोदी की जबरदस्त जोड़ी है। ट्रंप मोदी के लिए एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहते हैं। मोदी अमेरिका भी गए, जहां उन्होंने ट्रंप के चुनाव में प्रचार किया। कांग्रेस ने ट्रंप के इस खुलासे पर जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी को यूएस राष्ट्रपति ट्रंप के खुलासे का खंडन करना चाहिए।
हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि पीएम मोदी उनसे टैरिफ को लेकर खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया, “वह मुझसे इतने खुश नहीं हैं क्योंकि अब भारत बहुत ज्यादा टैरिफ दे रहा है। क्योंकि वे तेल नहीं खरीद रहे हैं (रूस से), लेकिन उन्होंने रूस से तेल आयात को काफी हद तक कम कर दिया है।” बहरहाल, इस मुद्दे पर नेता विपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।क्या PM Modi को Trump के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा ? Donald Trump का दावा ।  Donald Trump Vs PM Modi
ट्रंप ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का बचाव किया, जिसमें रूस से तेल खरीदारी से जुड़ा 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल है। यह कदम वाशिंगटन की उस नीति का हिस्सा है जिसमें रूस के साथ ऊर्जा व्यापार करने वाले देशों पर दबाव डाला जा रहा है। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर भारत रूसी तेल आयात को और कम नहीं करता, तो अतिरिक्त जुर्माना लगाया जा सकता हैI
अपाचे हेलीकॉप्टर सौदे पर ट्रंप के बयान—

ट्रंप ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का भी जिक्र किया और लंबे समय से लंबित अपाचे हेलीकॉप्टर डिलीवरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “भारत ने अपाचे हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर दिया था और कई सालों से इंतजार कर रहा था। हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे ऑर्डर किए हैं।” 

ट्रंप के अनुसार, पीएम मोदी ने इस देरी पर व्यक्तिगत रूप से चिंता जताई थी। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और बोले, ‘सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं प्लीज?’ मैंने कहा हां!”Trump on Modi: भरे मंच से Trump ने किया PM Modi का अपमान, खिल्ली उड़ाने पर  भी मोदी चुप क्यों?

हालांकि, भारत ने अमेरिका से दो अलग-अलग सौदों में अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदे हैं- भारतीय वायुसेना के लिए 22 और ऑर्मी के लिए 6।, लेकिन इनकी डिलीवरी में देरी हुई है। लेकिन समझा जाता है कि ट्रंप अपाचे को लेकर अपने दावे बढ़ा-चढ़ा कर बता रहे हैं।
ट्रंप के इन बयानों से भारत-अमेरिका व्यापार और रक्षा संबंधों में चल रही तनाव की झलक मिलती है, खासकर रूसी तेल आयात को लेकर। भारत ने हाल के महीनों में रूस से तेल खरीद को कम किया है, लेकिन पूरी तरह रोकने से इनकार किया है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है।https://x.com/INCKerala/status/2008798801457492477?s=20 Image
कांग्रेस ने मोदी पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि  ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी बिन बुलाए ही अमेरिका गए थे। ट्रंप का कहना है, मोदी ने मुझसे पूछा- सर, मैं आपसे मिलने आ सकता हूं प्लीज। मैंने कहा- हां। आपको याद होगा- दुनिया के नेताओं में सिर्फ मोदी हैं, जिन्हें ट्रंप गेट पर रिसीव करने नहीं आए। अब समझ आया क्यों। कांग्रेस ने इस खुलासे के बाद मोदी पर एक कॉर्टून जारी किया। https://x.com/fakeid_1234/status/2008814240048836724?s=20

Leave a Comment

Read More