उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रफ्तार के कहर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना-सहारनपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित काली स्कॉर्पियो कार बीच सड़क पर खिलौने की तरह कई बार पलटती दिखी। यह पूरा खौफनाक हादसा पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद कार सवार चारों युवकों की जान बच गई।
हवा में गोते खाती दिखी बेकाबू स्कॉर्पियो–
जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब मुजफ्फरनगर से देवबंद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो (काली स्कॉर्पियो) अचानक अनियंत्रित हो गई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर के नियंत्रण खोते ही कार सड़क पर एक के बाद एक कई पलथें (कलाबजी) खाने लगी। कार काफी दूर तक हवा में उछलती हुई घिसटती चली गई, जिसे देख राहगीर और स्थानीय लोग सन्न रह गए।
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय : सुरक्षित बचे चारों युवक
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार की हालत देखकर किसी के बचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन आज यमराज मानों छुट्टी पर थे। कार में सवार चारों युवक (जिनमें जाकिर और राकिब नाम के युवक भी शामिल थे) सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि कार के सेफ्टी फीचर्स और एयरबैग्स ने उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा–
हादसे की सूचना मिलते ही रोहाना पुलिस चौकी इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग ही हादसे की मुख्य वजह लग रही है। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
Author: sarvendra chauhan
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to print (Opens in new window) Print
- Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp










